फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

साप्ताहिक राशिफल: जानें किन राशियों के लिए शुभ रहेगा नवंबर महीने का यह हफ्ता

Mon, 18 Nov 2019 08:46 AM IST
Ritu Shukla ऋतु शुक्ला
Updated Mon, 18 Nov 2019 08:46 AM IST
विज्ञापन
november weekly rashifal saptahik rashifal weekly horoscope from 18 november to 24 november
साप्ताहिक राशिफल

सभी 12 राशियों के लिए यह हफ्ता कैसा रहेगा। किसके खाते में आएंगी खुशियां और किसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है...

november weekly rashifal saptahik rashifal weekly horoscope from 18 november to 24 november
rashi

मेष    
इस राशि वालों की लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। मन मुताबिक कार्य करने से आत्म-विश्वास में वृद्धि होगी। मित्रों के साथ मनोरंजन करने का अवसर प्राप्त होगा। राजनैतिक महत्वाकांक्षा में प्रगति होगी। धार्मिक अनुष्ठानों में मन लगेगा। नौकरी व पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। भौतिक वस्तुओं परें अत्यधिक खर्चा हो सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। सर्जन डाक्टरों को समय बेहद अनुकूल साबित होगा। वैवाहिक जीवन में तनातनी का माहौल बना रहेगा। किन्तु प्रेम सम्बन्ध मधुर रहेंगे।

november weekly rashifal saptahik rashifal weekly horoscope from 18 november to 24 november
rashi

वृष    
इस राशि वालों के यह सप्ताह बहुत मध्यम कहा जा सकता है। किसी अच्छे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी व पदप्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वालों के लिए यह समय उनके अनुकूल रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े लोगों को आर्थिक लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती के आसार नजर आ रहे है। स्वास्थ्य में सुधार सम्भव है। वाहन का क्रय व विक्रय करने से इस वक्त विशेष लाभ नहीं होगा। वैवाहिक जीवन में सामन्जस्य घटेगा। प्रणय सम्बन्ध में नजदीकियां बढ़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
november weekly rashifal saptahik rashifal weekly horoscope from 18 november to 24 november
rashi

मिथुन    
इस राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य नहीं कहा जायेगा। बेवजह की यात्रा आपको परेशान कर सकता है। स्त्रियों से दूरी बनाये रखना ही बेहतर होगा। परेशानियों के बारे में सोचते रहने और तिल का ताड़ करने की आपकी आदत आपके नैतिक ताने-बाने को कमजोर कर सकती है। प्राप्त हुआ धन आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं होगा। यह समय आपके लिये धनाभाव का समय होगा। कमर की पीड़ा से थोड़ी निजात मिलने की सम्भावना है। व्यवसाय करने वाले या नए व्यवसाय शुरू करने वालों के लिए अच्छा समय नहीं है। नौकरी करने वालों के लिए नौकरी बदलने का अच्छा समय है। वैवाहिक जीवन में जीवन साथी से तनातनी का माहौल बना रहेगा। प्रेम करने वालों के लिए यह समय उत्तम रहेगा।

विज्ञापन
november weekly rashifal saptahik rashifal weekly horoscope from 18 november to 24 november
rashi

कर्क  
इस राशि वाले जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा रहेगा। पिता का सहयोग आपके जीवन में परिवर्तन लाएगा। परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों के लिए सफलता पाने का यह सामान्य अवसर है। घर में किसी नन्हे मेहमान के आने से घर का माहौल हर्ष और उल्लास से भरा रहेगा। इस सप्ताह में आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। इस समय आपको शारीरिक सुख का अनुभव होगा। नौकरी करने वाले लोगों लिए उन्नति का अवसर प्राप्त होगा। व्यवसाय में निवेश का सही समय है। दाम्पत्य जीवन में खुशी का मौहाल होगा। प्रेमी एक-दूसरे की पारिवारिक भावनाओं को समझेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed