नवंबर का महीना ज्योतिष नजरिए से बहुत ही खास रहने वाला है। नवंबर महीने में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। जिसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर होगा। आइए जानते हैं सभी राशि वालों के लिए नवंबर का महीने का लेखा-जोखा।
नवंबर मासिक राशिफल: पूरे महीने का लेखा- जोखा, क्या कहते हैं सभी राशियों के सितारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
व्यावसायिक पक्ष: इस समय आय के क्षेत्र में आने वाली बाधाएं आपका मनोबल कम कर सकती हैं, किंतु आप में जोश, उत्साह का भाव अधिक होने के कारण आप टीम नेतृ्त्व कार्यो में कुशल रहेंगे। इस अवधि में आपका शत्रुओं से सावधान रहना उचित रहेगा। विषम परिस्थितियां में भी आप सफलता का मार्ग खोज लेंगे। महीने के अंत में आप नौकरी में बदलाव का निर्णय ले सकते हैं, इसके अलावा आपके अधिकारियों का सहयोग आपके साथ बना हुआ है। इस समय में आपके लाभों में कमी आ सकती है। सहयोगियों के भरोसे काम छोडना सही नहीं रहेगा।
आर्थिक पक्ष: इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। इस अवधि में आप अपने विरोधियों को परास्त करते हुए भूमि-भवन विषयों के क्रय-विक्रय से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने संचित धन को व्यावसायिक विस्तार के लिए प्रयोग करेंगे। अत्यधिक साहसी कार्य करने से बचें। उच्चाधिकारियों के संबंधो के कारण आय को सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार का विस्तार भी हो सकता है। आप अधिक लाभ अर्जित कर पाएंगे। अपनी बुद्धिमत्ता के कारण हर काम बेहतर ढंग से करेंगे। प्रभावशाली वाणी होने के कारण लोगों से आप अपनी बात मनवा सकेंगे। आप निवेश योजनाओं को लागू कर सकते हैं। कुछ अतिरिक्त प्रयास द्वारा पुराने ऋण प्राप्त हो सकते हैं।
पारिवारिक पक्ष: इस महीने में आपको अपने मित्र साथी पर अपना पूर्ण विश्वास बनाये रखना चाहिए। इस समय में बने नए मित्र आपके कष्ट का कारण बन सकते हैं। इस अवधि में मित्रों से सहयोग की अपेक्षा न करें। महीने के मध्य भाग में आप की मित्रता प्रभावशाली व्यक्तियों से होने कि संभावना बन रही है। परिवार के सदस्यों में नाराजगी की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। इसके अतिरिक्त दांपत्य जीवन के लिए यह समय सामान्य रहेगा। महीने के अंत में सुख की कमी हो सकती है। इस समय आपको निकटवर्तियों और संबधियों के साथ मेल-मिलाप के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।
प्रेम संबंध: महीने के मध्य समय में प्रेम विषयों के मध्य की सभी बाधाएं दूर होकर, सुख की स्थितियां बनेगी। प्रेमी के साथ आपका जो अविश्वास भाव बना हुआ था, वह अब दूर हो जाएगा। यह समय स्नेह व मित्रताओं के अनुकूल है, फिर भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न दिखाएं। जो रिश्ते बनाएं, उन्हें निभाने का पूरा प्रयास करें, इससे आपका सम्मान बना रहेगा। इस समय में बन रहा निराशा का भाव, प्रेम विषयों में आपकी रुचि में कमी कर सकता है। यह स्थिति कुछ समय के लिए ही है, इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा।
स्वास्थ्य: इस अवधि में स्वास्थ्य आपके अनुकुल रहेगा। मनोरंजन के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन आ सकता है। अन्य महीनो की तुलना में यह महीना आपके स्वास्थ्य के पक्ष से अधिक कष्टकारी नहीं रहेगा। महीने के मध्य भाग में संतान कुछ हठी हो सकती है और आपकी सलाह नहीं मानेगी। यह स्थिति आपको चिंता दे सकती है। इस समय में आपको वाहनों का प्रयोग सावधानी के साथ करना चाहिए। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं।
व्यावसायिक पक्ष: इस महीने कि मध्य अवधि तक आप में कार्यकुशलता का उत्साह बना रहेगा। व्यापारिक करार लेन-देन संभव होंगे। भागीदारी के कामकाजों में सफलता के योग बने हुए हैं। महीने के मध्य भाग में नई योजनाओं पर कार्य बाधित होकर आरंभ होगा, परंतु बाद में योजनाएं कार्य करने लगेंगी। महीने के अन्त में सहयोगी चाहकर भी आपकी मदद नहीं कर पाएंगे। उच्चाधिकारियों का व्यवहार आपके लिए अनुकुल नहीं रहेगा। महीने के अंत में अपना ध्यान लक्ष्यों पर बनाएं रखें।
आर्थिक पक्ष: इस महीने आर्थिक पक्ष बेहतर रहेगा और अत्यधिक उतार-चढ़ाव नहीं आएंगे। अचानक से होने वाले व्यय आपके कष्ट बढ़ा सकते हैं। समय आपके अनुकुल है, इस अवधि में आप अपने लक्ष्यों का विस्तार कर सकते हैं। महीने के आरंभ में विचार किए गए कार्य पूर्ण होंगे। कार्यों मे कुशल नितियों की भूमिका विशेष रहेगी। उद्देश्य प्राप्ति के लिए आपका व्यवहार सकारात्मक बनाएं रखने से आय स्त्रोतों का विस्तार होगा। मनोबल के उच्च बने रहने से भी आपके धन में बढ़ोतरी होगी। महीने के अंत में आपको अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। इस समय में बेवजह जोखिम लेने से बचें।
पारिवारिक पक्ष: इस महीने की शुरआत में जीवनसाथी की ओर से संबंधो को सुधारने की पहल हो सकती है, परंतु आपकी ओर से इस संबंध में परेशानियां आने की संभावनाएं बन रही हैं। महीने के मध्य भाग में पड़ोसियों व रिश्तेदारों के द्वारा आपके कार्य पूरे हो सकते हैं। महीने के अंत में दांपत्य जीवन की सभी बाधाएं दूर हो, स्थिति आपके अनुकुल होने की संभावना बन रही है। परिवार का सहयोग भी इस अवधि में आपके साथ रहेगा। इस अवधि में जीवनसाथी के साथ लंबी यात्राओं पर जा सकते हैं।
प्रेम संबंध: इस महीने में आप के प्रेम प्रंसग विवाह सूत्र में बदल सकते हैं। महीने के मध्य भाग में आप नए रिश्ते व नए प्रेम प्रसंग आरंभ हो सकते हैं। इस अवधि में कुछ परेशानियां आने के बाद आपको इनमें कामयाबी प्राप्त होगी। महीने के अंत में आपके स्वभाव में क्रोध व तनाव की स्थिति के कारण जीवनसाथी से कुछ मनमुटाव हो सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस महीने में आप स्वयं को कठोर न होने दें, इस समय में अपने स्वभाव की सौम्यता को बनाएं रखें। पानी से होने वाली बिमारियों से अपने को बचा के रखें। महीने के मध्य समय में आप अपने आत्मविश्वास भाव को बनाए रखने का प्रयास करें तथा वाद-विवाद कि जगहों से जहां तक हो सकें, खुद को दूर रखें। महीने के अंत तक आपके स्वास्थ्य की स्थिति सामान्य होने की संभावनाएं बन रही हैं। इस अवधि में अपनी संतान के भोजन का पूरा ध्यान रखें।
व्यावसायिक पक्ष: इस महीने भागीदारी का व्यवसाय आपके लिए आर्थिक रूप से लाभप्रद रहेगा। कोई नई साझेदारी भी आरंभ हो सकती है। आशा के विपरीत स्त्रोतों से लाभ प्राप्ति आपको हैरान करेगी। महीने के मध्य की अवधि में सहयोगी आपका दांहिना हाथ साबित होंगे। महीने के अंत में शेयर बाजार में धन विनियोजन के भी शुभ योग बने हुए हैं। समय आने पर अधिकारी आपका मार्ग प्रशस्त करेंगे। अधिकारियों के अनुशासनात्मक रुख का विरोध करने के स्थान पर उनकी सलाह से काम करना उचित रहेगा।
आर्थिक पक्ष: इस महीने में आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर पहले से अधिक सक्रिय हो जाएंगे। अपनी रचनात्मक्ता का प्रयोग व्यावसायिक क्षेत्र में करेंगे तो आप प्रबन्ध विषयों पर अपने नियंत्रण को बढ़ाएंगे तथा व्यावसायिक व्ययों में कमी करने का प्रयास करेंगे। वित्तीय नितियों की समीक्षा भी कर सकते हैं। महीने के मध्य में निर्णय लेते समय आप दुविधा की स्थिति में हो सकते हैं, परंतु महीने के अंत में आत्मविश्वास का भाव आपकी इस दुविधा कि स्थिति का निवारण करेगा। इस अवधि में विदेशी योजनाओं से लाभ प्राप्ति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नया कार्य एवं लाभ क्षेत्र विकसित हो सकता है।साधारण जोखिम लेना उचित रहेगा। इस समय में आपके लाभ संचय का रुप लेंगे।
पारिवारिक पक्ष: यह महीना आपके घर-परिवार के लिए मिश्रित प्रभावदायक है। वैवाहिक जीवन में सकारात्मक सोच बनाए रखने से संबंधो में मधुरता बनी रहेगी। इस अवधि में प्रेमी एक दूसरे के प्रति अपने विश्वास व निष्ठा में कमी न करें, इससे आपसी तनाव व अनबन की स्थिति को दूर किया जा सकता है। महीने के अंत में आपकी पारिवारिक खुशियां बढ़ जाएंगी। संतान प्राप्ति के योग बने हुए हैं। इस समय परिवार में समारोह या उत्सव का माहौल बन सकता है।
प्रेम संबंध: इस महीने की शुरुआत में ही आपके नए प्रेम संबंध बनने के योग बन रहे हैं, परंतु ये संबंध अधिक नहीं चल पाएंगे। महीने के मध्य भाग में समय आपका सहयोग करेगा तथा इस अवधि में जीवनसाथी आपके व्यावसायिक लाभों को सहयोग देंगे। महीने के अंत में प्रेम संबंधो में सावधानी की आवश्यकता है। इस अवधि में दांपत्य जीवन में स्नेह बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे।
स्वास्थ्य: महीने की शुरआत में संतान के कष्टों से आपको परेशानी हो सकती है। महीने के मध्य में तनाव हो सकता है। महीने के मध्य की अवधि में आप अपनी संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय आपका स्वास्थ्य प्रतिकूल रहेगा। महीने के अंत में व्यावसायिक क्षेत्र संबंधित बाधाएं आपके स्वभाव में निराशा का भाव ला सकती हैं। मन को शान्त रखें, इससे दांपत्य जीवन खुशहाल बना रहेगा। संतान के स्वास्थय पर इस समय आपको अत्यधिक व्यय करना पड़ सकता है।
व्यावसायिक पक्ष: महीने के अंत में करियर के क्षेत्र में शुभ कार्य बनने पर हर्ष की प्राप्ति होगी। नौकरी में परिवर्तन करने से बचें। संघर्ष, मेहनत करते रहने से लाभ प्राप्ति के योग बन रहे हैं। भूमि कार्यो में लाभ प्राप्त होगा। सहयोगियों पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए हानि का कारण बन सकता है। व्यावसायिक मुकद्दमों से दूर रहें। महीने के अंत में आय में कमी हो सकती है, परंतु समझौते होने से आय क्षेत्रों का विस्तार संभावित है।
आर्थिक पक्ष: इस अवधि में मेहनत की तुलना में लाभ कम मिलेगा। शत्रुओं पर अपना प्रभाव बनाए रखें। बीच-बीच में धन की कमी महसूस हो सकती है। बढ़ते हुए व्यावसायिक व्यय आपका बजट बिगाड़ सकते हैं। इस महीने में स्वयं पर विश्वास रख आप आगे बढते रहें। दैनिक कार्यों पर अपना कम से कम नियंत्रण रखें, इससे आप महत्वपूर्ण कार्यों के लिए पूरा समय निकाल पाएंगे। व्यापारिक और व्यावसायिक संदर्भ में विरोधी प्रतिष्ठा बिगाड़ने की चेष्टा कर सकते हैं, जहां तक संभव हो यात्राओं से बचें। आपके मित्र व सहयोगी आपकी सहायता करेंगे। महीने के अंत तक इच्छाओं और महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति होगी।
पारिवारिक पक्ष: इस माह में मित्रों से संबंधो में कटूता आ सकती है। रिश्तेदारों से भी मनमुटाव होने की संभावनाएं बन रही है। दांपत्य जीवन के सुखों में अहंम भाव आने से स्थिति अनुकुल नहीं रहेगी। महीने के मध्य में आपको स्वयं ही इन परिस्थितियों में सुधार करने का प्रयास करना होगा। संतान का सहयोग मिलना आरंभ होगा। इस महीने के अंत में आपको अपनी संतान की कही बातों पर कम विश्वास होगा। दांपत्य सुख महीने के अंत तक ही जाकर सामान्य हो पाएगा। इस समय में ग्रहस्थ जीवन के विषयों में आपके धैर्य की सराहना होगी।
प्रेम संबंध: इस महीने प्रेम विषयों को विवाह का रुप दिया जा सकता है। इस समय आरंभ हुए प्रेम संबंध लंबी अवधि तक आपके साथ रहेंगे, किंतु मित्रता सोच समझ कर करें। महीने के मध्य समय में आप यात्राओं में व्यस्त रहने के कारण अपने प्रेमी को कम समय दे पाएंगे। महीने की अंतिम अवधि में आपको स्नेह व सहयोग की कमी महसूस हो सकती है। प्रेम प्रसंगों में मित्रों का सहयोग सहजता से प्राप्त हो सकता है। आप में से कुछ के लिए विदेशी मित्र से मुलाकात के प्रसंग बन सकते हैं।
स्वास्थ्य: इस महीने में स्वास्थ्य सुख में वृ्द्धि के योग है, परंतु साथ ही साथ आंखों का विशेष ध्यान रखना आपके लिए लाभकारी रहेगा। वाणी में क्रोध का भाव आपकी मानसिक अस्थिरता को प्रभावित कर सकता है। आपके पिता के भोजन में अनियमितता के कारण महीने के मध्य भाग में पेट संबंधित रोग हो सकते हैं।