फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आर्थिक राशिफल अक्टूबर : इस माह 5 राशियों को मिलेगा पैसे बनाने के भरपूर मौके

Wed, 03 Oct 2018 10:50 AM IST
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 03 Oct 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
monthly money horoscope rashifal of october month 2018

अक्टूबर महीने में कैसे रहेगी आपकी आर्थिक स्थिति, नफा होगा या नुकसान, पढे़ं सभी 12 राशियों के लिए 30 दिनों का आर्थिक राशिफल....

मेष- चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ

monthly money horoscope rashifal of october month 2018
aries - फोटो : aries

आर्थिक मामलों में स्थितियां अनुकूल रहने वाली हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास में सफल हो सकता है। जिस किसी काम को अंजाम तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है उसमें सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। क्योंकि शनि धनु राशि में गोचर कर रहा है जो करियर से संबंधित लाभ प्राप्त होने के अच्छे संकेत बनते हैं। इसलिए आर्थिक लाभ के लिए किसी तरह के कामकाज को सफल बनाया जा सकता है। जिससे आर्थिक लाभ की स्थितियां मजबूत हो। सगे-संबंधियों तथा रिश्तेदारों से भी सहयोग प्राप्त हो सकता है। परंतु आप साहसी तथा पराक्रमी व्यक्ति हैं जो स्वयं से कार्य करने में सक्षम होते हैं। स्वयं से किसी कार्य को करने का प्रयास करते हैं। इस माह में यदि आप कार्य व्यवस्था की योजनाओं को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं या उसे विस्तार देने की कोशिश है तो वह सफल हो सकती है। इस माह में कहीं पैसों का निवेश कर सकते हैं।

वृष- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

monthly money horoscope rashifal of october month 2018
taurus - फोटो : taurus

इस माह में आर्थिक स्थिति विवादास्पद हो सकती हैं। कहीं भी किसी तरह के आर्थिक दृष्टि से किए गए प्रयासों में उलझन उत्पन्न हो सकती है। इस माह में किसी भी तरह के पैसों के लेन-देन में सावधानी रखना बहुत आवश्यक है। किसी अन्य व्यक्ति को पैसे देने की कोशिश ना करें। अपने शत्रुओं से सावधान रहे। कामकाज से संबंधित किसी से उलझने का प्रयास न करें। अन्यथा शारीरिक रूप से समस्या उत्पन्न होने के साथ-साथ फाइनेंसियल समस्या भी उत्पन्न हो सकती है। किसी तरह की अनावश्यक कहासुनी होने की वजह से विवाद बढ़ सकता है तथा एक दूसरे को परास्त करने के चक्कर में आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। शारीरिक परिश्रम तथा मानसिक रूप से किया गया प्रयास सफल हो सकता है। आर्थिक लाभ के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिथुन- का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा

monthly money horoscope rashifal of october month 2018
gemini - फोटो : gemini

आर्थिक लाभ को लेकर स्थितियां तनावपूर्ण हो सकती हैं। पैसों के लेन-देन में अनावश्यक विवाद उत्पन्न हो सकता है। तथा कहीं पर पैसे फंस सकते हैं जो प्राप्त करने में आपको बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए पैसों के लेन-देन में सावधानी रखें तथा किसी तरह के आर्थिक लाभ प्राप्ति में जागरूक रहें। धन संचय करने का प्रयास विफल हो सकता है। क्योंकि कर्क राशि में राहु संचरण कर रहा है जो धन प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करता है। आपके सगे संबंधियों से धन को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। इसलिए आप सभी संबंधियों से धन का लेन देन ना करें। आर्थिक लाभ के दृष्टि से किए गए कार्यों से अच्छी सफलता प्राप्त होने की संभावना पाई जाती है। आप किसी भी कार्य को विस्तार देने में सफल हो सकते हैं। परंतु आर्थिक लाभ के लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है।

विज्ञापन

कर्क- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

monthly money horoscope rashifal of october month 2018
cancer - फोटो : cancer

इस माह में आर्थिक स्थिति अच्छी हो सकती हैं। आर्थिक लाभ के लिए किया गया प्रयास सफल होने की संभावना अच्छी पाई जाती है। आपके कामकाज के साथ साथ आपकी बाहर की यात्रा तथा भाग्य उन्नति के लिए अच्छा हो सकता है। इस माह में आर्थिक लाभ के लिए किए गए कार्यों से अच्छी कामयाबी हासिल हो सकती है। यदि किसी तरह का कार्य योजनाओं को प्रसन्न करने की योजना हो तो सफल हो सकती है। आर्थिक लाभ अच्छा प्राप्त हो सकता है। पैसों की लेन-देन करते समय जागरुक रहना तथा एक दूसरे को धन देने से परहेज करना आपके लिए अच्छा हो सकता है। इस माह में सगे संबंधियों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। तथा मित्रों के साथ मिलकर किसी कार्य को सफल बनाया जा सकता है। जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत हो मानसिक अशांति तथा तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न होने के कारण कामकाज के क्षेत्र में बाधा उत्पन्न हो सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed