फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Monthly Horoscope (01 से 31 मई) : मेष से लेकर मीन राशि तक, मई महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Sun, 01 May 2022 09:36 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 May 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
monthly horoscope may 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
मई मासिक राशिफल 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

सफलताओं के बावजूद माह पारिवारिक कलह एवं मानसिक अशांति दे सकता है। स्वास्थ्य के प्रति भी चिंतनशील रहें। यात्राओं की अधिकता रहेगी,वीजा के लिए भी  आवेदन करना सफल रहेगा। धर्म-कर्म एवं विलासिता पूर्ण वस्तुओं पर अधिक खर्च होगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों को परीक्षा में अच्छे अंक के लिए और प्रयास करने होंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 16-17 तारीख को रहें जरा बचके।
 
Trending Videos
monthly horoscope may 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
माह का आरंभ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा स्वास्थ्य संबंधी समस्या से सावधान भी रहना होगा। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। आयके साधन बढ़ेंगे। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। माह के तीसरे सप्ताह से ग्रह गोचर में आए परिवर्तन के परिणामस्वरूप सभी संघर्षों एवं विषम परिस्थितियों से लड़ने में सफल रहेंगे। झगड़े-विवाद एवं कोर्ट कचहरी से संबंधित मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत। गुप्त शत्रु परास्त होंगे। 27-28 तारीख को रहें जरा बचके।
monthly horoscope may 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन राशि
सफलताओं एवं कार्य व्यापार की दृष्टि से संपूर्ण माह बेहतरीन रहेगा फिर भी अपनी जिद एवं आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा बड़े भाइयों से मतभेद न पैदा होने दें। संतान संबंधी चिंता कुछ परेशान कर सकती है। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे । किसी भी तरह के सरकारी टेंडर के लिए आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी माह अनुकूल रहेगा। 20-21 तारीख को रहें जरा बचके।

विज्ञापन
विज्ञापन
monthly horoscope may 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
मई माह आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है यद्यपि कई मामलों में चिंता आपको परेशान कर सकती है फिर भी का कार्य व्यापार में उन्नति,नौकरी में पदोन्नति सम्मान और सामाजिक पद की वृद्धि होगी। अपनी जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन करने में सफल रहेंगे। धर्म और अध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास भी सफल रहेगा। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। 14-15 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
monthly horoscope may 2022 monthly rashifal impact on all zodiac signs
Leo - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
माह कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करवाएगा। साहस-पराक्रम की वृद्धि होगी। अपनी नेतृत्व क्षमता और ऊर्जाशक्ति के बल पर कठिन हालात पर भी आसानी से नियंत्रण पा लेंगे। विवाह संबंधी वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग की योग। इस अवधि के मध्य साझा व्यापार करने से बचें। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में किसी भी तरह के सरकारी टेंडर का आवेदन करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह अनुकूल रहेंगे। 25-26 तारीख को रहें जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed