Monthly Horoscope August 2021 in Hindi: अगस्त महीने की शुरुआत गांदा योग, भरणी नक्षत्र और रविवार के दिन से हो रही है। अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार आएंगे। इसके अलावा अगस्त के महीने में कई दिन विशेष शुभ मुहूर्त का संयोग भी बन रहा है। इस माह में रवि योग, सर्वार्थसिद्धि और अमृतसिद्धि जैसे बड़े और अत्यंत शुभ योग भी बनेगा। वहीं ग्रह नक्षत्रों की चाल गणना की बात करें तो इस माह में सूर्य, बुध और शुक्र का राशि परिवर्तन होगा। इन प्रमुख ग्रहों के राशि परिवर्तन करने से सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। अगस्त महीने में कई राशि वालों का भाग्योदय होगा। नौकरीपेशा जातकों को प्रमोशन मिलने के संकेत हैं, साथ ही व्यापार से जुड़े जातकों को भी अच्छा बिजनेस और मुनाफा मिलने के आसार दिखाई दे रहें हैं। आइए जानते हैं अगस्त का महीना सभी 12 राशियों के लिए क्या लेकर आ रहा है।
Masik Rashifal August 2021: करियर, आर्थिक और सेहत के नजरिए से कैसा रहेगा अगस्त का महीना, पढ़ें मासिक राशिफल
मेष
मेष राशि के जातकों के लिए अगस्त का महीना जीवन में नए अवसर लेकर आ रहा है। इस माह में आपको करिअर-कारोबार में आगे बढ़ने के लिए तमाम मौके मिलेंगे। यह समय आपके आंतरिक संसाधनों में वृद्धि के संकेत दे रहा है। सहकर्मी, सहयोगी, कर्मचारी, रिश्तेदार आदि के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे। भविष्य की योजना बनाने के लिए यह समय बहुत ही अच्छा साबित होगा। माह के दूसरे सप्ताह में अपनी सेहत का विशेष ख्याल रखें और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें। इस दौरान धन के लेन-देन में खूब सावधनी बरतें। माह के मध्य में परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को काई सुखद समाचार मिल सकता है। आर्थिक दृष्टि से यह समय शुभ साबित होगा। अप्रत्याशित रूप से बाजार में फंसा हुआ धन निकल आयेगा। विभिन्न स्रोतों से आय के साधन बनेंगे। दांपत्य जीवन हो या फिर प्रेम संबंध आपस में किसी तरह की गलतफहमियों को न पनपने दें, अन्यथा विवाद बढ़ सकता है। खान-पान का ख्याल रखें। पेट संबंधी बीमारियां हो सकती हैं।
उपाय: हनुमानजी को बूंदी चढ़ाएं और बच्चों को प्रसाद बांटे। साथ ही ‘ॐ हं हनुमते नमः’मंत्र का जप करें।
वृष :
वृष राशि के जातक माह की शुरुआत में संबंधों को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाएंगे। इस दौरान आपका परिवार और समाज के साथ खासा जुड़ाव होगा। आप अपनी बौद्धिक शक्तियों और समाज में प्रभाव बनाने के लिए भरपूर प्रयास करेंगे। इस दौरान लोग आपकी वाणी और कौशल के कायल होंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा। आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे। बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। राजनीति में बहुप्रतीक्षित पद या जिम्मेदारी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। लेकिन माह के उत्तरार्ध में आपको संभलकर कदम आगे बढ़ाना होगा क्योंकि इस समय न सिर्फ आपको घर में बल्कि अपने कार्यक्षेत्र में कुछ एक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। करिअर हो या कारोबार इस दौरान किसी तरह का रिस्क लेने से बचें। प्रेम संबंधों को लेकर विशेष रूप से सावधान रहें।
उपाय : दुर्गा चालीसा का नित्य पाठ करें और किसी कार्य विशेष में सफलता के लिए बुजुर्ग स्त्री का आशीर्वाद लेकर ही घर से निकलें।
मिथुन राशि के जातकों के लिए अगस्त माह की शुरुआत मन की मुराद पूरी करने वाला साबित होगा। यदि आप लंबे समय से किसी नौकरी, पद या फिर किसी जगह पर जाने के लिए ट्रांसफर की बाट जोह रहे थे तो यह मानकर चलिए कि आपकी ख्वाहिश इस माह निश्चित रूप से पूरी हो जाएगी। चूंकि सौभाग्य आपके साथ है इसलिए आपको इस दिशा में अपनी पूरी ताकत लगा देनी चाहिए। माह के दूसरे सप्ताह में कुछ एक परेशानियों के चलते मन परेशान रहेगा लेकिन माह के मध्य से आपको अपनी स्थिति एक बार फिर संवरती हुई नजर आयेगी। इस दौरान आप पहले से ज्यादा ऊर्जा के साथ सफलता के पथ पर आगे बढ़ेंगे। घरेलू मामलों में भी लोग आपके निर्णय को न सिर्फ स्वीकार करेंगे बल्कि उसकी सराहना भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों के बीच आपकी छवि बेहतर होगी और उनका पूरा सहयोग मिलेगा। बीते महीनों के मुकाबले व्यवसाय में खासा सुधार नजर आएगा। मीठी नोक-झोंक के बीच प्रेम संबंधों में भी मजबूती आयेगी। परिवार में एकजुटता बनी रहेगी और दांपत्य जीवन सुखी रहेगा।
उपाय : शिवलिंग पर तांबे के लोटे से जल अर्पित करें और शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कर्क राशि के जातकों को अगस्त के महीने में अपनी सेहत और संबंधों को लेकर अत्यंत ही सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। किसी के बहकावे में आने से बचें और अपने विवेक से ही कोई निर्णय लें। कार्यक्षेत्र में किसी के साथ लूज टॉक करने से बचें, अन्यथा बात का बतंगड़ बन सकता है। साथ ही दूसरों के भरोसे किसी कार्य का जिम्मा लेने से बचें, अन्यथा परेशानी झेलनी पड़ सकती है। यदि आप भूमि-भवन के क्रय-विक्रय से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं तो बेहतर होगा कि माह के दूसरे सप्ताह के बाद लें। यह समय आपके लिए शुभ साबित होगा और आपको घर-परिवार का भी पूरा सहयोग मिलेगा। इस दौरान व्यवसाय में आर्थिक स्थिति तेजी से सुधरेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे लोगों के लिए भी यह समय शुभ साबित होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले कोर्ट के बाहर निबट जाने पर सुकून महसूस करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और कठिन समय में आपका लव पार्टनर आपकी परछाईं बनकर साथ खड़ा रहेगा। परिवार में सामंजस्य बना रहेगा।
उपाय : शिव जी पर दूध चढ़ाएं। ‘ह्रीं शिवाय नम:’ मंत्र का जप करें।