बुद्धि और वाणी के स्वामी ग्रह युवराज बुध 11 मार्च को दोपहर 12 बजकर 28 मिनट पर मकर राशि की यात्रा समाप्त करके कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 1 अप्रैल की मध्य रात्रि 12 बजकर 40 मिनट तक विद्यमान रहेंगे, उसके बाद मेष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का सर्वाधिक असर विद्यार्थियों तथा व्यापारियों पर तो पड़ता ही है युवावर्ग पर भी सीधा प्रभाव पड़ता है। बुध का अशुभ प्रभाव हो तो ये इन सबको अधिक परेशान करेंगे किंतु, शुभ प्रभाव में ये इन लोगों को अत्यधिक सहयोग भी करेंगे। इन्हें मिथुन एवं कन्या राशि का अधिपति बनाया गया है। ये मीन राशि में नीचराशिगत तथा कन्या राशि में उच्चराशिगत संज्ञक माने गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी बारह राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
राशि परिवर्तन: 11 मार्च से 01 अप्रैल तक कुंभ राशि में बुध, जानिए सभी राशियों पर प्रभाव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से लाभभाव में गोचर करते हुए बुध का प्रभाव काफी मिलाजुला रहेगा। कुछ मामलों में सुखद और कुछ मामलों में तनावपूर्ण प्रभाव देते हुए बुध साहस और पराक्रम की वृद्धि तो करेंगे किंतु कोर्ट कचहरी के मामलों में कहीं न कहीं तनाव रहेगा। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा हानि की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। गुप्त शत्रुओं से बचते रहें। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे सावधान रहें। अपने ऊपर आलस्य को आलस्य हावी न होने दें।
वृषभ राशि
राशि से कर्मभाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह के अप्रत्याशित सुखद परिणाम दिलाएंगे। व्यापारियों के लिए तो इनका प्रभाव किसी वरदान से कम नहीं है इसलिए कोई भी बड़े से बड़ा कार्य आरंभ करना चाहें अथवा अनुबंध पर हस्ताक्षर करना चाहें तो उस दृष्टि से भी प्रभाव अनुकूल ही रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए भी प्रभाव अनुकूल रहेगा। उच्चाधिकारियों से सहयोग मिलेगा। लिए गए निर्णयों की सराहना होगी।
मिथुन राशि
राशि से भाग्य भाव में गोचर करते हुए बुध आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं क्योंकि, ये आपके राशि स्वामी भी हैं और त्रिकोण में गोचर कर रहे हैं अतः धर्म एवं आध्यात्म के प्रति गहरी रूचि रहेगी। जो भी कार्य करेंगे उसमें सफल रहेंगे। नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के योग। परिवार में मांगलिक कार्यों का सुअवसर आएगा । विदेशी कंपनियों में सर्विस अथवा नागरिकता के लिए किया गया प्रयास सफल रहेगा।
कर्क राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए बुध स्वास्थ्य पर तो विपरीत प्रभाव डालेंगे किंतु, अपने अदम्य साहस एवं पराक्रम के बलपर कठिन परिस्थितियों पर भी आसानी से विजय प्राप्त कर लेंगे। निर्णय लेने में विलंब न करें। दवाओं के रिएक्शन, पेट संबंधी विकार तथा चर्मरोग से बचना पड़ेगा। कार्य क्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर सुलझा लेना बेहतर रहेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी मतभेद न पैदा होने दें।