ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्रपुत्र बुध मकर राशि की यात्रा समाप्त करके 25 जनवरी की शाम 4 बजकर 53 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ये 30 जनवरी की रात्रि 9 बजकर 18 मिनट पर वक्री होकर 4 फरवरी की रात्रि 10 बजकर 38 मिनट पर पुनः मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी राशि पर गोचर करते हुए बुध 21 फरवरी की सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर मार्गी होंगे। मार्गी अवस्था में ही गोचर करते हुए ये 11मार्च को पुनः कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 1अप्रैल की मध्यरात्रि 12 बजकर 40 मिनट पर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन और कन्या राशि के स्वामी बुध मीन राशि में नीच राशि तथा कन्या राशि में उच्च राशिगत होते हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका विश्लेषण करते हैं।
25 जनवरी को बुध का कुंभ राशि में परिवर्तन, जानिए किन राशियों के लिए रहेगा शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष राशि
राशि से लाभ भाव में बुध का गोचर करना आपके लिए अनुकूल फल देने वाला सिद्ध होगा। नई कार्य योजनाएं फलीभूत होंगी। नए लोगों से मुलाकात भी सुखद रहेगी। विद्यार्थियों अथवा प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए अवसर अनुकूल रहेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी। नव दंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। अपनी योजनाएं गोपनीय रखते हुए कार्य करते रहेंगे तो सफलता की संभावना सर्वाधिक रहेगी।
वृषभ राशि
राशि से दशम कर्म भाव में गोचर करते हुए बुध आपका आर्थिक पक्ष मजबूत करेंगे। कार्य व्यापार में उन्नति होगी। शीर्ष अधिकारियों से भी संबंध मधुर बनेंगे। नौकरी में उन्नति तथा नए अनुबंध की प्राप्ति के भी योग। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों का निपटारा होगा। मकान अथवा वाहन का भी क्रय कर सकते हैं। दैनिक व्यापारियों के लिए समय अति अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि
राशि राशि से भाग्यभाव में गोचर करते हुए बुध धर्म-कर्म के मामलों में अधिक खर्च कराएंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय तथा किए गए कार्यों की सराहना भी होगी। विदेशी कंपनियों में सर्विस के लिए आवेदन अथवा विदेशी नागरिकता के लिए आवेदन करना सफल रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। विद्यार्थियों एवं प्रतियोगियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा।
कर्क राशि
राशि से अष्टम भाव में गोचर करते हुए बुध कई तरह की चुनौतियां पेश करेंगे। हो सकता है कार्य व्यापार के प्रति कुछ उदासीनता आए लेकिन, इसे ग्रह योग समझकर बढ़ने न दें। स्वास्थ्य विशेष करके दवाओं के रिएक्शन तथा चर्मरोग से बचना पड़ेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं दुर्घटना से बचें। हड्डियों से संबंधित रोग परेशान कर सकता है शरीर में कैल्शियम की कमी न होने दें। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें।