ग्रहों में युवराज कहे जाने वाले चंद्र पुत्र बुध 1 अगस्त की मध्यरात्रि के बाद 3 बजकर 30 मिनट पर अपनी स्वग्रही मिथुन राशि की यात्रा समाप्त करके चंद्रमा की राशि कर्क में प्रवेश कर चुके हैं। बुध के राशि परिवर्तन का प्रभाव युवाओं, शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रभाव पड़ता है। बुध चंद्रमा को अपने शत्रु मानते हैं किंतु चंद्रमा बुध को अपना मित्र मानते हैं। तभी इन दोनों के परस्पर विरोधाभासी प्रभाव दिखते रहते है। बुध मिथुन और कन्या राशि के स्वामी होते हैं। मीन राशि में नीच राशिगत और कन्या राशि में उच्च राशिगत में कहे गए हैं। इनके राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
मेष राशि- राशि से चतुर्थभाव में बुध का गोचर बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। इस भाव में बुध उतने प्रभावशाली नहीं रहते जितना होना चाहिए इसीलिए जातकों को पारिवारिक कलह के कारण मानसिक अशांति का सामना करना पड़ सकता है। कार्य व्यापार तथा रोजगार की दृष्टि से गोचर उत्तम रहेगा। नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा किंतु मित्रों अथवा संबंधियों को अधिक धन कर्ज के रूप में देने से बचें।
वृषभ राशि- राशि से तृतीय भाव में बुध का गोचर साहस और पराक्रम की वृद्धि तो कर आएगा किंतु, कई बार अपनी जिद एवं आवेश में आकर आप नुकसान कर सकते हैं इसलिए संयम की परम आवश्यकता है। यात्रा देशाटन का लाभ मिलेगा सरकार के विभागों से संबंधित कोई भी कार्य संपन्न करवाना हो तो गोचर अच्छा रहेगा। मकान वाहन के खरीदने का सपना पूर्ण होगा। संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
मिथुन राशि- राशि से धन भाव में बुध का जाना आर्थिक पक्ष मजबूत तो करेगा किंतु अचल संपत्ति को नुकसान पहुंचा सकता है ऐसे में जमीन जायदाद का क्रय-विक्रय करना हो तो थोड़ा इंतजार कर लें। स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहे। अपनी वाणी कुशलता के बल पर विषम हालात को भी सामान्य कर लेंगे फिर भी कार्यक्षेत्र में भी षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आएं।
कर्क राशि- बुध का आपकी राशि में आना कुछ मानसिक अशांति दे सकता है भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय हानिप्रद रहेगा सावधानी बरतें। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें। चुनाव आदि के विषय में भी निर्णय लेना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है लाभ उठाएं। अपनी सूझबूझ से विषम हालात पर नियंत्रण पा लेंगे।