May 2025 Grah Gochar: मई 2025 का महीना ज्योतिष के हिसाब से काफी खास माना जा रहा है। इस महीने तीन बड़े ग्रह गुरु, बुध और शुक्र अपनी राशियां बदलने वाले हैं। जब इतने प्रभावशाली ग्रह एक साथ राशि परिवर्तन करते हैं, तो उसका असर हर इंसान की ज़िंदगी पर पड़ता है।
Surya Gochar: मई माह में सूर्य करेंगे वृष राशि में गोचर, इन राशियों को हो सकता है अपार धनलाभ
जहां गुरु मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे वहीं बुध और शुक्र मेष राशि में गोचर करेंगे। इन बदलावों का असर हर राशि पर अलग-अलग तरह से होगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय बहुत ही शुभ रहने वाला है। इस ग्रह गोचर से करियर में तरक्की, आर्थिक स्थिति में सुधार, पुराने अटके कामों का पूरा होना और नई खुशियों का आगमन सब होने की संभावना है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए मई का महीना नई उम्मीदों और अच्छे बदलावों की सौगात लेकर आ रहा है।
Chandra Ast 2025: 26 मई से पहले इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत, पद-प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि
2 of 4
मई माह के ग्रह गोचर
- फोटो : अमर उजाला
वृष राशि
इस महीने तीन बड़े ग्रहों की चाल वृष राशि वालों के लिए शुभ संकेत लेकर आई है। व्यवसाय में अगर आप साझेदारी में कुछ शुरू करना चाहते हैं, तो समय बिल्कुल सही है। लाभ होने के पूरे योग बन रहे हैं। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन या नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जो काम लंबे समय से अटके हुए थे, वे अब धीरे-धीरे पूरे होंगे। घर-परिवार में सुकून मिलेगा, और समाज में आपकी इज़्ज़त भी बढ़ेगी। आप जो योजनाएं दिल में लिए बैठे थे, अब उन्हें अमल में लाने का वक्त आ गया है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा और पैसों को लेकर भी स्थिति मजबूत होती दिखेगी। बचत में सुधार होगा और मन को संतोष मिलेगा।
3 of 4
मई माह के ग्रह गोचर
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
गुरु, बुध और शुक्र का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए प्रेरणा और तरक्की लेकर आया है। काम-काज में उन्नति के योग बन रहे हैं, और जिनके पास नौकरी नहीं है, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं। ऑफिस में सीनियर्स का साथ मिलेगा, और व्यापार में भी मुनाफ़े के मौके आएंगे। यह समय करियर में एक नए मुकाम की शुरुआत कर सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को भी सफलता मिल सकती है। इसके अलावा, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी के संकेत हैं और नए इनकम सोर्स भी सामने आ सकते हैं। कुल मिलाकर, मेहनत रंग लाएगी और मनचाहे परिणाम मिलने की पूरी उम्मीद है।
4 of 4
मई माह के ग्रह गोचर
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए यह गोचर एक नयी ऊर्जा लेकर आया है। आपके भीतर साहस और आत्मविश्वास की वृद्धि होगी। नौकरी करने वालों को प्रमोशन या कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है, जिससे करियर को एक नई दिशा मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से समय शुभ रहेगा। कमाई बढ़ेगी और खर्चों पर भी नियंत्रण रहेगा। व्यापारियों के लिए लाभ के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा और परिवार में प्यार व तालमेल बना रहेगा। इस समय आप जिन इच्छाओं को लंबे समय से मन में दबाए बैठे थे, वे पूरी होती नजर आएंगी।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।