Surya Grahan Ke Din Mangal Ka Gochar: 12 अगस्त 2026 का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दिन साल का दूसरा और अंतिम पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा, जिसका प्रभाव कई राशियों पर देखने को मिल सकता है। इसी दिन रात 10 बजकर 42 मिनट पर ग्रहों के सेनापति मंगल आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे मंगल गोचर का प्रभाव भी सक्रिय हो जाएगा। सूर्य ग्रहण और मंगल गोचर का यह दुर्लभ संयोग कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है और तनाव की स्थिति पैदा कर सकता है। ऐसे में यह जानना दिलचस्प होगा कि किन 5 राशियों के लिए यह समय अधिक सावधानी बरतने वाला साबित हो सकता है।
Mars Transit On Surya Grahan: सूर्य ग्रहण के दिन मंगल करेंगे गोचर, इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान
12 अगस्त को सूर्य ग्रहण और मंगल गोचर एक साथ होने से ज्योतिषीय हलचल बढ़ेगी। जानें इसका 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा और किन राशियों को सावधान रहना होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कन्या राशि
इस अवधि में कन्या राशि के जातकों को आर्थिक मोर्चे पर खास राहत मिलने की संभावना कम दिखाई देती है। धन संबंधी स्थिति को लेकर तनाव बना रह सकता है और जल्दबाजी में लिया गया कोई भी निर्णय आगे चलकर परेशानी का कारण बन सकता है। इसका असर न केवल व्यक्ति पर बल्कि परिवार के अन्य सदस्यों पर भी पड़ सकता है। साथ ही, स्वास्थ्य को लेकर विशेष रूप से कान से जुड़ी समस्याएं परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधानी जरूरी है।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए यह समय साझेदारी वाले कार्यों में सतर्कता बरतने का संकेत दे रहा है। किसी भी नए संयुक्त व्यवसाय की शुरुआत फिलहाल टालना बेहतर रहेगा, क्योंकि धोखे या नुकसान की संभावना बन सकती है। निवेश से भी अपेक्षित लाभ के बजाय आर्थिक हानि होने के योग हैं। सामाजिक और जनहित से जुड़े कार्यों में भी मान-सम्मान को लेकर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को आर्थिक मामलों में विशेष सावधानी रखने की आवश्यकता है। बिना सोचे-समझे किया गया निवेश भारी नुकसान का कारण बन सकता है। पारिवारिक या पड़ोस के लोगों के साथ विवाद की स्थिति भी बन सकती है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य के मामले में विशेषकर वरिष्ठ लोगों को अधिक ध्यान देने की जरूरत है, क्योंकि सुधार की गति धीमी रह सकती है।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह समय मानसिक दबाव और अनावश्यक विवादों से बचने का संकेत दे रहा है। किसी भी मुद्दे में बिना वजह हस्तक्षेप करना परेशानी खड़ी कर सकता है और आत्मसम्मान पर भी असर पड़ सकता है। मानसिक तनाव बढ़ने की संभावना है और खर्च भी उम्मीद से अधिक हो सकता है, इसलिए आर्थिक प्रबंधन पर ध्यान देना जरूरी रहेगा।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।