मंगल ग्रह मेष राशि में 16 अगस्त को प्रवेश करेगा। मेष मंगल ग्रह की राशि है और कोई भी ग्रह अपनी स्वराशि में उच्च का होता है और जातक को इसके अच्छे फल भी प्राप्त होते हैं। मंगल ग्रह को ज्योतिष में भूमि, सेना, साहस, पराक्रम, युद्ध आदि का कारक माना जाता है। आइए जानते हैं मंगल का मेष राशि में गोचर का सभी 12 राशियों पर प्रभाव।
होने वाला है मंगल का मेष राशि में गोचर, इन राशियों के लिए बनेगा परेशानियों का कारण
मेष
आपकी राशि में मंगल का प्रभाव बेहद ही लाभकारी होगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। पुलिस और सेना से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। जमीन से जुड़े मामलों में आपको बहुत फायदा होगा। अपने गुस्से पर आपको काबू पाना होगा। जमीन से जुड़ा कोई कार्य आप करते हैं तो उसमें लाभ होने की प्रबल संभावना है।
वृष
मंगल का जाना आपके लिए अत्यधिक खर्च और भागदौड़ करवाएगा। इस अवधि में यात्रा सावधानीपूर्वक करें तथा वाहन दुर्घटना से बचें। लेन-देन के मामलों में अधिक सावधान रहें क्योंकि, दिया गया पैसा वापस आने में संदेह रहेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आने के संकेत हैं।
मिथुन
लाभभाव में मंगल का गोचर आपके लिए अकारक होते हुए भी आय के स्रोत बढ़ाएगा किंतु, परिवार के बड़े सदस्यों अथवा भाइयों से मतभेद गहरा सकता है। इसे ग्रह योग समझकर तुलना दें, परिवार में विघटन न पैदा होने दें। शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छी सफलता मिलेगी। नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग हैं।
कर्क
कर्मभाव में मंगल का गोचर महिला वर्ग के लिए तो बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता किंतु, पुरुषों के लिए अत्यधिक लाभदायक रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए सभी प्रयास सार्थक रहेंगे। शासन सत्ता का पूर्ण सुख मिलेगा और उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाकर रखें।