फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shadashtak Yog 2024: मंगल- शनि मिलकर बनाएंगे षडाष्टक योग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

Mon, 25 Nov 2024 06:34 AM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Mon, 25 Nov 2024 06:34 AM IST
सार

शनि और मंगल की यह युति षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग तीन राशियों को लाभ प्रदान करेगा। आइए जानते हैं कब बन रहा है षडाष्टक योग और किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा। 

विज्ञापन
Mars and Saturn form Shadashtak Yog 2024 Effects on these Zodiac signs in hindi
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : amar ujala

Shadashtak Yog 2024 Effects on Zodiac:  कुंडली में ग्रहों की संयुक्त उपस्थिति कई अनुकूल और प्रतिकूल सूचनाओं का प्रतीक होती है। हालांकि, यह बिल्कुल भी जरूरी नहीं है कि एक ही स्थान पर कई ग्रहों का प्रभाव नकारात्मक ही हो। सभी ग्रह अपना प्रभाव अलग-अलग छोड़ते हैं, जिसका सीधा असर लोगों पर पड़ता है। मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति माना जाता है। ये समय-समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं। वहीं शनि कर्मफल दाता है। वे एक राशि में ढाई साल तक रहते हैं और 12 राशियों का चक्र पूरा करने के बाद उन्हें वहां लौटने में 30 साल लग जाते हैं। शनि और मंगल की यह युति षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है। यह योग तीन राशियों को लाभ प्रदान करेगा। आइए जानते हैं कब बन रहा है षडाष्टक योग और किन राशियों को इसका लाभ मिलेगा। 

Mars and Saturn form Shadashtak Yog 2024 Effects on these Zodiac signs in hindi
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : अमर उजाला

कब बन रहा है षडाष्टक योग?
ज्योतिष शास्त्रियों के अनुसार इस समय मंगल ग्रह कर्क राशि में विराजमान है और शनि ग्रह कुंभ राशि में है। जहां मंगल ग्रह 7 दिसंबर को कर्क राशि में वक्री हो जाएंगे जो 21 जनवरी 2025 तक रहेंगे। इस दौरान मंगल और शनि एक-दूसरे से छठे और 8वें भाव में मौजूद रहेंगे. इससे षडाष्टक योग का निर्माण हो रहा है. इस योग को हालांकि अशुभ माना जाता है लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं, जिन्हें इससे फायदा हो सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां। 

Mars and Saturn form Shadashtak Yog 2024 Effects on these Zodiac signs in hindi
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
षडाष्टक योग का निर्माण आपका वैवाहिक जीवन मजबूत रखेगा। कार्यस्थल पर पुराने कर्मचारी सक्रिय रूप से आपका समर्थन करेंगे। आय के स्रोत बढ़ने से परिवार में सुख-समृद्धि आती है। संभावना है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा, जिससे परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Mars and Saturn form Shadashtak Yog 2024 Effects on these Zodiac signs in hindi
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
इस राशि के लोगों की आर्थिक परेशानियां दूर हो जाएंगी। मंगल और शनि की कृपा से आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आपका मन खेल-कूद में लगेगा। परिवार में लंबे समय से चली आ रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

विज्ञापन
Mars and Saturn form Shadashtak Yog 2024 Effects on these Zodiac signs in hindi
मंगल और शनि जब भी गोचर करते हुए शुभ स्थिति में होते हैं तब व्यक्ति के जीवन में अच्छा प्रभाव देते हैं - फोटो : अमर उजाला

कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों को कई प्रकार के लाभ प्राप्त हो सकते हैं। करियर परिवर्तन पर विचार कर रहे लोगों के लिए नए अवसर खुल सकते हैं। आपके कार्य का मूल्यांकन आपके वर्तमान कार्यस्थल पर भी किया जा सकता है। व्यापार में भारी मुनाफा मिलने की संभावना है। आप निवेश के बड़े फैसले ले सकते हैं।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed