मेष
मेष राशि के जातकों को मार्च महीने के पूवार्ध में सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। इस माह आप तमाम चीजों को लेकर खुद को कन्फ्यूजन की स्थिति में पा सकते हैं। ऐसी स्थिति में गलत निर्णय लेने की बजाय शुभचिंतकों की सलाह लें तथा चीजों को पेंडिंग रखने की भूल बिल्कुल न करें। यदि आप माह के पूर्वार्ध में अपने कार्यों को बेहतर तरीके से करते हैं तो आपको उसमें सकारात्मक फल की प्राप्ति होगी। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में अच्छा लाभ मिल सकता है। यदि आप अपने कारोबार का विस्तार की योजना बना रहे हैं तो इस दौरान प्रयास करने आपकी यह मनोकामना पूरी हो सकती है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्राएं शुभता एवं लाभ लिए रहेंगी। रोजी-रोजगार की दृष्टि से भी यह समय शुभ है। इस दौरान आप अपने सीनियर को साध कर कोई बड़ा काम निकलवाने में कामयाब हो जाएंगे।
मार्च के उत्तरार्ध में किसी भी काम को करते समय शार्टकट अपनाने से बचें अन्यथा बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। इस दौरान अपना काम सहकर्मियों के भरोसे छोड़ने की भूल बिल्कुल न करें। सेहत की दृष्टि से माह के मध्य का समय थोड़ा प्रतिकूल रहने वाला है। इस दौरान आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। जिसके चलते आपको शारीरिक थकान बनी रह सकती है। इस दौरान मौसमी अथवा अन्य बीमारी या फिर चोट-चपेट के चलते आपको शारीरिक कष्ट मिल सकता है। ऐसे में वाहन सावधानी के साथ चलाएं और नशे आदि से दूर रहें।
रिश्ते-नाते की दृष्टि से मार्च महीने के पहले सप्ताह को यदि छोड़ दें तो शेष पूरा महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपको लोगों के साथ सोच-समझकर बात व्यवहार करने की आवश्यकता रहेगी। हालांकि इस माह आपको घर-परिवार के सदस्यों को पूरा सहयोग और समर्थन मिलेगा। माह के मध्य में आपको अपनों के साथ सुखद समय बिताने के कई अवसर प्राप्त होंगे। प्रेम संबंध प्रगाढ़ होंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। नए लोगों के साथ दोस्ती या प्रेम का इजहार करने के लिए माह के उत्तरार्ध का समय शुभ साबित होगा। वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार की गलतफहमी न पैदा होने दें और जीवनसाथी की शंकाओं का समाधान करते रहें।
उपाय: प्रतिदिन किचन में बनी पहली रोटी गाय के लिए निकालें और दैनिक पूजा में श्री हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
2 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ
वृष राशि के जातकों के लिए माह के मध्य का थोड़ा समय यदि छोड़ दें तो पूरा मार्च गुडलक लिए रहने वाला है। इस माह आपके सोचे हुए ख्वाब पूरे होते हुए नजर आएंगे और आपको करियर-कारोबार में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। इस पूरे माह आप अपनी प्रगति के लिए प्रयासरत रहेंगे। खास बात यह कि आपको स्वजनों से पूरा सहयोग और समर्थन भी मिलेगा। जो लोग लंबे समय से रोजी-रोजगार की तलाश में भटक रहे हैं उन्हें माह के दूसरे हफ्ते तक कोई सुखद समाचार मिल सकता है। इस दौरान किसी मित्र अथवा प्रभावी व्यक्ति की मदद से आपकी आजीविका से जुड़ी बड़ी समस्या का हल निकल सकता है।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को माह की शुरुआत में कारोबार में बड़े लाभ की प्राप्ति संभव है। हालांकि इस दौरान खर्च की अधिकता भी बनी रहेगी। इस दौरान आप अपनी सुख-सुविधा से जुड़ी चीजों पर अधिक पैसा खर्च कर सकते हैं। इस दौरान आपको अपनी सेहत का भी विशेष ख्याल रखने की आवश्यकता बनी रहेगी। विशेष रूप से हड्डी से जुड़ी समस्या आपकी पीड़ा का कारण बन सकती है। महीने के उत्तरार्ध में आप अधिक आशावान होकर अपने लक्ष्य की प्राप्ति की ओर तेजी से आगे बढ़ेंगे। इस दौरान आप पर आपके सीनियर पूरी तरह से मेहरबान रहेंगे। विदेश से जुड़े करियर-कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों को बड़ी सफलता मिलने का योग बनेगा। इस दौरान आप अपने विशेष प्रयास से न सिर्फ अपना करियर और कारोबार बल्कि अपना घर-परिवार में व्यवस्थित करने में कामयाब होंगे।
स्वजनों के साथ गलतफहमियां दूर होंगी। भूमि-भवन से जुड़े विवाद में निर्णय आपके पक्ष में आएगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप अपनी किसी बड़ी जिम्मेदारी का निर्वहन कर सकते हैं। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बड़ी चिंता दूर होने पर आप राहत की सांस लेंगे। प्रेम संबंध को बेहतर बनाने के लिए अपने रिश्ते में किसी भी प्रकार का वहम और अहम न आड़े आने दें। सिंगल लोगों का माह के उत्तरार्ध में किसी नये व्यक्ति के साथ मित्रता या प्रेम संबंध संभव है। खट्टी-मीठी तकरार के साथ वैवाहिक जीवन चलता रहेगा। माह के पूर्वार्ध में पुराने मित्रों एवं सगे-संबंधियों से मेल-मुलाकात संभव है।
उपाय: चीटियों को आटा डालें और प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा में उनकी चालीसा का पाठ करें।
3 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना जीवन में विशेष उपलब्धि दिलाने वाला साबित होगा। मिथुन राशि के जातकों को माह के पहले सप्ताह में किसी भी प्रकार के नकारात्मक विचार को अपने मन पर हावी होने से बचाना होगा। इस दौरान आपके द्वारा कामकाज में छोटी-मोटी भूल हो सकती है अथवा उसमें अनचाहे अवरोध आ सकते हैं, लेकिन इसके बाद पूरा महीना आपके पक्ष में रहने वाला है। मार्च महीने के पूर्वार्ध में भले ही आप अपने कामकाज को लेकर थोड़ा भ्रमित रह सकते हैं लेकिन माह के मध्य से उत्तरार्ध का समय आपके लिए शुभता और सौभाग्य को लिए हुए है। इस दौरान आप अपने बुद्धि और कौशल के बल पर सभी विरोधियों को मात देते हुए मनचाही सफलता प्राप्त करेंगे। इस दौरान आपको कार्य विशेष के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया जा सकता है। इस दौरान आप अपने करियर-कारोबार में कुछ ऐसा कर गुजरेंगे जिससे आपका पद और ख्याति बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टि से भी यह माह आपके लिए शुभ साबित होगा। आपकी आय के नए स्रोत बनेंगे। संचित धन में वृद्धि होगी।
माह के मध्य का समय आर्थिक दृष्टि से ज्यादा अनुकूल रहने वाला है। इस दौरान व्यवसाय से जुड़े लोगों को कारोबार में खासा मुनाफा होगा। यदि आपने पूर्व में किसी योजना या फिर कारोबार में निवेश कर रखा है तो आपको उससे बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा। सत्ता सरकार से जुड़े मामले में बड़ी सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े विवाद में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए पूरी तरह से अनुकूल रहने वाला है।
इस माह घर-परिवार के संग हंसी-खुशी पल बिताने के खूब अवसर प्राप्त होंगे। भाई-बहन के साथ सामंजस्य और सहयोग बना रहेगा। प्रेम संबंध में आपसी विश्वास बढ़ेगा। आप अपने लव पार्टनर के साथ मिलकर भविष्य की योजनाओं पर काम करेंगे। परिजन आपके प्रेम संबंध पर शादी की मुहर लगा सकते हैं। छोटी-मोटी दिक्कतों को यदि इग्नोर कर दिया जाए तो सेहत की दृष्टि से यह महीना आपके लिए शुभ रहने वाला है। इस माह आप अपनी फिटनेस पर पूरा ध्यान देंगे।
उपाय: प्रतिदिन भगवान श्री लक्ष्मीनारायण की पूजा एवं नारायण कवच का पाठ करें। बुधवार के दिन गाय को हरा चारा खिलाएं।
4 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
कर्क
कर्क राशि वालों के लिए मार्च का महीना किस्मत के दरवाजे खोलने का काम करेगा। इस माह आपके जीवन में बहुत कुछ ऐसा घटने जा रहा है जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी। यदि आप लंबे समय से रोजी-रोजगार के लिए भटक रहे हैं या फिर आप अपनी नौकरी में बदलाव के लिए प्रयासरत हैं तो जान लीजिए कि इस माह आपकी इन सभी कामनाओं की पूर्ति हो सकती है। इस पूरे माह आपके मित्रगण और परिजन आप पर मेहरबान रहेंगे। यदि आप कार्यक्षेत्र में अब तक किसी व्यक्ति विशेष के कारण परेशान चल रहे थे या फिर हाथ बंधे होने के कारण अपना बेहतर नहीं दे पा रहे थे तो आपकी उस समस्या का समाधान अचानक से निकल आएगा और आप स्वतंत्र रूप से अधिक ताकत के साथ अपना काम कर सकेंगे। आप पर सीनियर की पूरी कृपा बरसेगी। सत्ता-सरकार से जुड़े लोगों के कद एवं पद में वृद्धि हो सकती है। माह के मध्य का थोड़ा समय भले ही आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहे लेकिन अंतत: आपको मन मुताबिक सफलता प्राप्त होगी।
इस दौरान आपको किसी से उलझने की बजाय खुद के काम पर फोकस करना उचित रहेगा। इस माह मार्केटिंग और कांट्रैक्ट पर काम करने वालों के लिए अधिक शुभ साबित होगा। माह के उत्तरार्ध में करियर-कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा अत्यंत ही शुभ एवं लाभ का कारण बनेगी। इस दौरान अच्छी आय होने के साथ आपकी आर्थिक बचत भी खूब होगी। पैतृक सपत्ति की प्राप्ति होगी। रिश्ते-नाते की दृष्टि से यह माह मिलाजुला रहने वाला है।
इस माह आपकी प्रेम की गाड़ी कभी पटरी पर सरपट दौड़ती हुई तो कभी रुक-रुक कर चलती हुई नजर आएगी। हालांकि आप अपनी तरफ से हर संबंध को बेहतर तरीके से निभाने का प्रयास करते नजर आएंगे लेकिन कुछेक बातों को लेकर घर-परिवार के सदस्य अपनी असहमति प्रकट कर सकते हैं। परिवार में तमाम तरह के उतार-चढ़ाव आने के बावजूद भाई-बहनों के साथ संबंध सामान्य बने रहेंगे तो वहीं कठिन समय में जीवनसाथी और ससुराल पक्ष आपका संबल बनेगा। कर्क राशि के जातकों इस माह स्किन या फिर कहें एलर्जी से संबंधित समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
उपाय: प्रतिदिन शिव उपासना एवं रुद्राष्टकं का पाठ करें।
5 of 12
rashifal 2024
- फोटो : अमर उजाला
सिंह
सिंह राशि के जातकों के लिए मार्च का महीना काफी उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है। इस माह आप पाएंगे कि जीवन के एक छोर पर सबकुछ अच्छा चल रहा है तो दूसरे छोर पर तमाम तरह की अड़चनें आ रही हैं। कहीं पर आपके शत्रु या फिर कहें विरोधी आपकी चिंता का बड़ा कारण बनते हुए दिखाई देंगे तो कहीं मित्रों की मदद से असंभव कार्य भी संभव होते हुए नजर आएंगे। मार्च महीने का पहले सप्ताह की बात करें तो इस दौरान आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर बहुत ज्यादा काबू पाने की आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपको करियर-कारोबार में अचानक से कुछेक बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अचानक से अनचाही जगह पर तबादले अथवा अतिरिक्त कार्य का बोझ मिल जाने के कारण बड़ी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। इस दौरान आपको अपने कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों से बहुत ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता रहेगी।
व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान जोखिम भरे निवेश से बचना चाहिए। कर्क राशि के जातकों को इस माह अपनी योजनाओं के पूरे होने से पहले उसका खुलासा नहीं करना चाहिए अन्यथा आपके विरोधी उसमें अड़चन डाल सकते हैं। सिंह राशि के जातकों को इस माह धन का प्रबंधन करके चलना होगा अन्यथा माह के अंत में उन्हें उधार मांगना पड़ सकता है। माह के मध्य में आपको करियर-कारोबार को आगे बढ़ाने का सुनहरा अवसर प्राप्त हो सकता है तो वहीं माह के उत्तरार्ध में आपके सामने घर-परिवार से जुड़ी कुछ बड़ी समस्याएं सामने आ सकती हैं, जिनका समाधान निकालने के लिए आपको बड़ी धनराशि खर्च करनी पड़ सकती है। रिश्ते-नाते की दृष्टि से माह का पूर्वार्ध आपके लिए प्रतिकूल साबित हो सकता है।
इस दौरान कामकाज की व्यस्तता के चलते आप अपने घर-परिवार अथवा अपने प्रेम संबंध पर कम ध्यान दे पाएंगे। इस दौरान किसी बात को लेकर भाई-बहनों के साथ मन-मुटाव हो सकता है। हालांकि तमाम कठिन परिस्थितियों में आप पर माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। यदि आप चाहते हैं कि आपके प्रेम संबंध में किसी भी प्रकार की दरार न आए तो अपने लव पार्टनर की भावनाओं की कद्र करें तथा परिस्थितियों का ध्यान रखते हुए अपना कदम आगे बढ़ाएं। सिंह राशि के जातकों को पूरे माह अपनी सेहत के साथ खिलवाड़ करने से बचना चाहिए अन्यथा लापरवाही बरतने पर उन्हें अस्पताल के चक्कर तक लगाने पड़ सकते हैं। माह के दूसरे एवं चौथे सप्ताह में आपकी तबीयत थोड़ी नरम रह सकती है। इस दौरान अपनी सेहत एवं खानपान का विशेष ख्याल रखें।
उपाय: प्रतिदिन उगते हुए सूर्य को अघ्र्य दें तथा भगवान श्री विष्णु की पूजा में श्री विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।