फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष गणना (01 से 31 मार्च) : मेष से लेकर मीन राशि तक, मार्च महीने में इस दिन रहें जरा बचके...

Wed, 02 Mar 2022 07:22 AM IST
विनोद शुक्ला पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली
पं जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Mar 2022 07:22 AM IST
विज्ञापन
march monthly horoscope 2022 march monthly rashifal impact on all zodiac sign
mesh rashifal: आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि

आपके लिए संपूर्ण माह बेहतरीन सफलता दायक रहेगा। कार्य व्यापार में उन्नति तो होगी किंतु कई तरह के उतार-चढ़ाव और अप्रत्याशित परिणामों का सामना करना पड़ेगा। अधिकारियों से संबंध बिगड़ने न दें। माता पिता के स्वास्थ्य के प्रति चिंतनशील रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। काफी दिनों का दिया गया धन भी वापस मिलने की उम्मीद। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। नवदंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
 
march monthly horoscope 2022 march monthly rashifal impact on all zodiac sign
- फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
कार्य व्यापार की दृष्टि से तो माह का आरंभ अच्छा रहेगा किंतु कई बार कार्य होता होता रुक जाएगा जिसके कारण आप परेशान होंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। अपनी ऊर्जा शक्ति के बलपर विषम परिस्थितियों को भी सामान्य कर लेंगे। लिए गए निर्णय और किए गए कार्यों की सराहना होगी। धर्म एवं अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी अनाथालय तथा धार्मिक ट्रस्टों में भी बढ़-चढ़कर दान पूर्ण करेंगे। 8 और 9 तारीख को रहें जरा बचके।

march monthly horoscope 2022 march monthly rashifal impact on all zodiac sign
Mithun Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
माह के आरंभ में कई तरह के अप्रत्याशित उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। कोई भी नया कार्य आरंभ करना हो अथवा किसी नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करना हो तो उस दृष्टि से भी बहुत सोच समझ कर लेना पड़ेगा। झगड़े विवाद से दूर रहें कोर्ट कचहरी के मामले भी आपस में सुलझा लेना समझदारी रहेगी। आपके अपने ही लोग नीचा दिखाने की कोशिश करेंगे किंतु इन सबके बावजूद सफलताओं का सिलसिला चलता रहेगा। 23 और 24 तारीख को रहें जरा बचके।
विज्ञापन
विज्ञापन
march monthly horoscope 2022 march monthly rashifal impact on all zodiac sign
Cancer Horoscope 2022: - फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए माह कार्य व्यापार की दृष्टि से तो उत्तम रहेगा किंतु साझा व्यापार करने में नुकसान हो सकता है। कोई भी अनुबंध हस्ताक्षर करने से पहले नियम और शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। शादी विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। दांपत्य जीवन में भी मधुरता आएगी। प्रेम विवाह भी करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। सामाजिक मान-सम्मान तथा पद की वृद्धि होगी। 25 और 26 तारीख को रहे जरा बचके।
विज्ञापन
march monthly horoscope 2022 march monthly rashifal impact on all zodiac sign
Singh Rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

सिंह राशि
मार्च माह विद्यार्थियों और प्रतियोगिता में बैठने वाले छात्रों के लिए बेहतरीन सफलता कारक रहेगा। किसी भी तरह के शैक्षणिक क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाना चाह रहे हों तो अवसर अच्छा है। सम्मान बढ़ेगा। संतान संबंधी चिंता में कमी आएगी। नवदंपति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग। प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता रहेगी। शासनसत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों तथा भाइयों से भी सहयोग के योग। 27 और 28 तारीख को रहे जरा बचके।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed