फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 02 March 2022: मिथुन, कर्क, सिंह और मकर राशि वालों के लिए धन लाभ के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 02 Mar 2022 07:15 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 02 Mar 2022 07:15 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जरूरत है, फिर भी उन्हें कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए आज आपको संभलकर चलना होगा। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन रचनात्मक दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं और परिवार के सदस्यों से द्वारा उनके विवाह प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। आज आपकी किसी मन की इच्छा की पूर्ति के कारण प्रसन्नता होगी, लेकिन आज आपकी माताजी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट के कारण आपको भागदौड़ करनी पड़ेगी, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। आज आपका यदि किसी आस पड़ोस के सदस्य से कोई वाद-विवाद पनते, तो आपको उसमें चुप रहना बेहतर रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालने की जरूरत है, फिर भी उन्हें कुछ तनाव हो सकता है, इसलिए आज आपको संभलकर चलना होगा। व्यापार में भी कुछ लोग आपसे मधुर व्यवहार रखकर आपका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, जिनसे आपको सतर्क रहना होगा, जो लोग आज किसी पारिवारिक फंक्शन में जा रहे हैं, उन्हें वहां अपनी वाणी पर लगाम लगाना होगा, नहीं तो आपके किसी परिजन को आपकी बात का बुरा लग सकता है, इसलिए आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सायंकाल के समय आज आपको अपनी किसी परेशानी का समाधान अपने पिताजी के द्वारा मिल सकता है, जिसके कारण आपके मन का बोझ काफी हल्का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज आपको किसी की भी मदद करने से पहले ध्यान देना होगा कि लोग इसे आपका स्वार्थ ना समझे, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी और आज आपको अपने कामों की और भी ध्यान देना होगा। संतान पक्ष की ओर आज आपको कोई पसंदीदा समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने किसी मित्र के घर जन्मदिन, विवाह आदि में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आपको अपने जीवनसाथी से बातचीत करते समय अपने दिल की सभी बातों को साझा करना होगा व आपकी बातों को समझेंगे और आपको उनका समाधान भी मिलेगा। यदि किसी से धन का लेन देन करने की सोच रहे हैं, तो आज वह भी आसानी से मिल जाएगा।
 
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें और वृद्धि हो सकती है, लेकिन आज आपको अपने और कामों के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहना होगा, इसलिए योग व्यायाम आदि भी करना होगा, तभी आप अपने इस कष्ट से बाहर निकल सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में आज अधिक परिश्रम करना होगा, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के रिटायर होने के कारण आपके परिवार के सदस्य उनके लिए किसी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिसमें आप अपने परिजनों को भी आमंत्रित कर सकते हैं, लेकिन आज आपको अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed