{"_id":"66cc378cf7a261496106d0fb","slug":"mangal-gochar-2024-mars-will-transit-in-gemini-people-know-its-effects-on-these-zodiac-signs-in-hindi-2024-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mangal Gochar 2024: मंगल देव का मिथुन राशि में हुआ गोचर, इन पांच राशि के लोगों को रहना होगा सावधान","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
Mangal Gochar 2024: मंगल देव का मिथुन राशि में हुआ गोचर, इन पांच राशि के लोगों को रहना होगा सावधान
Mon, 26 Aug 2024 01:37 PM IST
विनोद शुक्ला
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
पं.जयगोविंद शास्त्री, ज्योतिषाचार्य
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:37 PM IST
विज्ञापन
मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
Mangal Gochar 2024: ग्रह परिषद में प्रमुख भूमिका निभाने वाले पृथ्वी पुत्र मंगल 26 अगस्त को दोपहर बाद 03 बजकर 25 मिनट पर वृषभ राशि की यात्रा समाप्त करके मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। इस राशि पर ये 20 अक्तूबर को दोपहर 02 बजकर 22 मिनट तक गोचर करेंगे, उसके बाद कर्क राशि में चले जाएंगे। इनके राशि परिवर्तन का अन्य राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा ? इसका ज्योतिषीय विश्लेषण करते हैं।
Trending Videos
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मेष राशि-
राशि से तीसरे पराक्रम भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव आपके लिए बेहतरीन सफलताकारक रहेगा किंतु कहीं न कहीं परिवार के छोटे सदस्यों से मतभेद बढ़ सकता है इसलिए अपनी जिद और आवेश को नियंत्रित रखते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। आध्यात्मिक उन्नति होगी। जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आएंगे। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक धन उधार के रूप में न दें अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना ही पड़ेगा।

वृषभ राशि-
राशि से द्वितीय धन भाव में गोचर करते हुए मंगल आकस्मिक धन प्राप्ति का योग तो बनाएंगे किंतु कई बार गोपनीयता भंग होने के कारण आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। मंहगी वस्तुओं का क्रय करेंगे। पैतृक संपत्ति संबंधी विवाद हल होंगे। मकान अथवा वाहन का क्रय करना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से समय बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कार्य संपन्न करें और सीधे घर आएं। अपने समीप कार्य करने वाले लोगों के साथ मतभेद बढ़ने न दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : amar ujala
मिथुन राशि-
आपकी राशि में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव काफी अप्रत्याशित परिणाम दायक रहेगा। उतार-चढ़ाव की अधिक रहेगा। स्वभाव में भी उग्रता आ सकती है इसलिए इनसब बातों का ध्यान रखते हुए कोई भी निर्णय लेंगे तो अधिक सफल रहेंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों के प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे। गुप्त शत्रुओं से बचें और कोई भी कार्य जबतक पूर्ण न कर लें उसे सार्वजनिक न करें। विवादित मामले भी कोर्ट कचहरी से बाहर ही सुलझाएं।

कर्क राशि-
राशि से बारहवें व्यय भाव में गोचर करते हुए मंगल का प्रभाव बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। कष्टकर यात्रा भी करनी पड़ सकती है। फिजूलखर्ची से बचें नहीं तो आर्थिक तंगी का सामना करेंगे। यात्रा सावधानी पूर्वक करें, वाहन दुर्घटना से भी बचें और यात्रा के समय सामान चोरी होने से भी बचाएं। वैवाहिक वार्ता सफल होनेमें थोड़ा और समय लगेगा। अपनी ऊर्जाशक्ति का पूर्ण उपयोग करते हुए कार्य करेंगे तो अधिक सफल रहेंगे।