फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mangal Gochar 2024: मंगल करेंगे शनि की राशि में गोचर, इन राशि वालों के जीवन में आएंगी खुशियां

Thu, 15 Feb 2024 02:45 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 15 Feb 2024 02:45 PM IST
विज्ञापन
mangal gochar 2024 mars transit in aquarius zodiac sign good impact on these rashi
मंगल का शनि की राशि कुंभ में गोचर - फोटो : अमर उजाला
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर एक जातक के जीवन में ग्रहों का विशेष प्रभाव रहता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर अपनी राशि बदलते हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर पड़ता है। मंगल ग्रह को सेनापति कहा जाता है। यह किसी एक राशि में करीब 45 दिनों तक रहते हैं। मंगल जोश, साहस, पराक्रम, खून और युद्ध के कारक ग्रह माने गए हैं। मंगल के राशि परिवर्तन का प्रभाव हर एक राशि के जातकों के जीवन पर पड़ता है। मंगल अभी मकर राशि में विराजमान हैं। जहां पर ये 15 मार्च 2024 तक रहेंगे फिर इसके बाद शनि की दूसरी राशि कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के कुंभ राशि में गोचर करने से शनिदेव की साथ युति बनाएंगे। मंगल और शनि दोनों ही ग्रहों का क्रूर ग्रह माना जाता है। ऐसे में जब इनकी युति बनती है तो कुछ राशियों को इसका लाभ तो कुछ को नुकसान जरूर होगा। आइए जानते हैं मंगल-शनि की कुंभ राशि में युति से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा। 

 
mangal gochar 2024 mars transit in aquarius zodiac sign good impact on these rashi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आपकी राशि में मंगल का गोचर अगले माह एकादश भाव में होगा। ऐसे में आपके लिए यह स्थिति काफी लाभदायक रहने वाली है। धन लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले के मुकाबले काफी मजबूत रहेगी। आपके जो कार्य रूके हुए हैं या फिर तरह -तरह की बाधाएं आ रही है उससे निजात मिल सकती है। नौकरीपेशा जातकों के लिए नई नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं और व्यापार में अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। धन लाभ के लिए एक से बढ़कर एक अवसर आपको प्राप्त होंगे। 
mangal gochar 2024 mars transit in aquarius zodiac sign good impact on these rashi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
सिंह राशि
आपकी राशि से मंगल का गोचर सातवें स्थान में होगा। आपके लिए यह गोचर अच्छा फल दिलाएगा। कामकाज में सफलताएं मिलेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। लोगों का साथ और समर्थन आपके पक्ष में रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को कार्यस्थल पर आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सेहत को लेकर आपको किसी भी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरतनी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
mangal gochar 2024 mars transit in aquarius zodiac sign good impact on these rashi
rashifal 2024 - फोटो : अमर उजाला
कुंभ राशि
मंगल का राशि राशि परिवर्तन आपकी लग्न में होगा। ऐसे में यह गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। कार्यों में सिद्धियां हासिल होंगी। मनमुताबिक कार्य पूरे होंगे। आपके जीवन में सुखद बदलाव देखने को मिल सकता है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। कामकाज के सिलसिले में आपको कोई नई जिम्मेदारी दी जा सकती है जिसको पूरा करने में आप सफल होंगे। आर्थिक सपन्नता और खुशी के पल बहुत मिलेंगे।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed