फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जुलाई में गुरु-शनि समेत 6 बड़े ग्रहों का होगा गोचर, इन 6 राशियों को मिलेगी तरक्की, धन और प्रतिष्ठा

Thu, 26 Jun 2025 05:23 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Thu, 26 Jun 2025 05:23 PM IST
सार

Zodiac Sign Lucky in July 2025: जुलाई 2025 में सूर्य से लेकर शनि तक छह प्रमुख ग्रह अपनी स्थिति बदलेंगे, जिससे ग्रह गोचर का यह महीना बेहद खास बन जाएगा। इन बदलावों का सकारात्मक असर खासतौर पर 6 राशियों के जीवन, करियर और संबंधों पर पड़ेगा।
 

विज्ञापन
Major Planetary Transits in July 2025 These  Zodiac Signs to Gain Wealth Success and Fame
जुलाई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : Adobe Stock

July 2025 Planetary Transit: जुलाई 2025 का महीना ज्योतिष के दृष्टिकोण से बेहद खास रहने वाला है। इस महीने एक-दो नहीं बल्कि 6 प्रमुख ग्रह बृहस्पति (गुरु), शुक्र, मंगल, बुध, सूर्य और शनि अपनी चाल या राशि बदलने जा रहे हैं। इन ग्रहों की स्थिति में बदलाव का असर न केवल सभी 12 राशियों पर पड़ेगा, बल्कि इसका प्रभाव देश-दुनिया और अर्थव्यवस्था पर भी दिखाई देगा।


Narali Purnima 2025 Date: कब है नारली पूर्णिमा? जानें तिथि, पूजा मुहूर्त और इतिहास
ग्रहों की इन हलचलों के कारण विशेष रूप से 6 राशियों को बड़ा लाभ मिल सकता है। इन जातकों की आय में वृद्धि हो सकती है, मान-सम्मान और संपत्ति से जुड़े अवसर मिल सकते हैं। साथ ही, प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में कई सकारात्मक परिवर्तन भी देखने को मिलेंगे।
Jagannath Rath Yatra 2025 Schedule: कल से आरंभ होगी भव्य जगन्नाथ रथ यात्रा, कब-क्या होगा? यहां देखें पूरी सूची

Major Planetary Transits in July 2025 These  Zodiac Signs to Gain Wealth Success and Fame
जुलाई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : Adobe Stock

जुलाई 2025 में कब-कब बदलेंगे ग्रह अपनी स्थिति?

  • 9 जुलाई (बुधवार): गुरु ग्रह (बृहस्पति) मिथुन राशि में रात 10:50 बजे उदय होंगे।
  • 13 जुलाई (रविवार): शनि देव मीन राशि में सुबह 7:24 बजे वक्री हो जाएंगे।
  • 16 जुलाई (बुधवार): सूर्य देव कर्क राशि में 5:17 शाम को प्रवेश करेंगे।
  • 18 जुलाई (शुक्रवार): बुध ग्रह कर्क राशि में सुबह 9:45 बजे वक्री हो जाएंगे।
  • 24 जुलाई (गुरुवार): बुध ग्रह कर्क राशि में शाम 7:42 बजे अस्त हो जाएंगे।
  • 26 जुलाई (शनिवार): शुक्र ग्रह मिथुन राशि में सुबह 8:45 बजे प्रवेश करेंगे।
  • 28 जुलाई (सोमवार): मंगल ग्रह कन्या राशि में शाम 7:02 बजे गोचर करेंगे।
Major Planetary Transits in July 2025 These  Zodiac Signs to Gain Wealth Success and Fame
जुलाई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मेष राशि
जुलाई 2025 में ग्रहों की चाल मेष राशि वालों के लिए सकारात्मक संकेत दे रही है। इस महीने आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा और कार्यस्थल पर शानदार प्रदर्शन से प्रतिस्पर्धियों को पीछे छोड़ सकेंगे। समाज में सम्मान बढ़ेगा और भाग्य का साथ भी मिलेगा। आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता में इज़ाफा होगा। शनि के प्रभाव में कमी आने से घर-परिवार की चिंताएं और खर्च भी कम होंगे। हालांकि, संपत्ति संबंधी मामलों में थोड़ी परेशानी संभव है। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा, और जो लोग नौकरी की तलाश में हैं, उन्हें अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Major Planetary Transits in July 2025 These  Zodiac Signs to Gain Wealth Success and Fame
जुलाई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए जुलाई अधूरे कार्यों को पूरा करने और नई जिम्मेदारियां निभाने का बेहतरीन समय होगा। मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आत्मविश्वास के साथ आप हर कार्य को पूरे समर्पण से पूरा करेंगे। अटका हुआ धन मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन में प्रेम और समझ बनी रहेगी। इस महीने स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और मानसिक रूप से स्पष्टता महसूस होगी।

विज्ञापन
Major Planetary Transits in July 2025 These  Zodiac Signs to Gain Wealth Success and Fame
जुलाई ग्रह गोचर का राशियों पर प्रभाव - फोटो : amar ujala

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लिए जुलाई का महीना रिश्तों और करियर दोनों में सुधार लाएगा। वैवाहिक जीवन में चल रहे मतभेद सुलझ सकते हैं और दांपत्य जीवन बेहतर होगा। व्यापारियों को निवेश से लाभ मिलेगा और विदेश यात्रा के अवसर बन सकते हैं। आय के नए स्रोत खुलेंगे और योजनाओं को सही ढंग से लागू कर पाने में सक्षम रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed