फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Lunar Eclipse 2018: 21वीं सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण पर ज्योतिषी जता रहे हैं ये आशंका

Mon, 23 Jul 2018 01:51 PM IST
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Updated Mon, 23 Jul 2018 01:51 PM IST
विज्ञापन
lunar eclipse 27 july 2018 chandra grahan time blood moon in india

27 और 28 जुलाई 2018 को आषाढ़ महीने की पूर्णिमा को सदी का सबसे लंबा चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। 27 जुलाई की आधी रात को लगाने वाला यह खग्रास चंद्र ग्रहण करीब 1 घंटे 43 मिनट तक रहेगा। कुल मिलाकर करीब 4 घंटे तक यह चंद्र ग्रहण रहेगा। 

lunar eclipse 27 july 2018 chandra grahan time blood moon in india

चंद्र ग्रहण पर मंगल भी पृथ्वी के पास से होकर गुजरने वाला होगा। ऐसे में कई ज्योतिषाचार्य इस ग्रहण पर कुछ अनिष्ट होने की संभावना जता रहे हैं। ग्रहों की ऐसी स्थिति होने पर तमाम तरह की प्राकृतिक आपदा और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता है।

lunar eclipse 27 july 2018 chandra grahan time blood moon in india
moon - फोटो : moon

ऐसा संयोग करीब 150 साल बाद बन रहा है जब 27 जुलाई 2018 की रात को चंद्रमा इतने लंबे समय तक के लिए अदृश्य रहेगा।  खगोल वैज्ञानिकों की माने तो सबसे लंबा पूर्ण चंद्र ग्रहण आज से 1700 साल पहले पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
lunar eclipse 27 july 2018 chandra grahan time blood moon in india
चन्द्र ग्रहण की घटना रात 11 बजकर 54 मिनट पर होगी। ग्रहण का मध्यकाल रात 1 बजकर 54 मिनट पर होगा और 28 जुलाई को सुबह 3 बजकर 49 मिनट पर ग्रहण का मोक्ष होगा। ऐसे में ग्रहण की कुल अवधि 3 घंटे 55 मिनट की होगी।
विज्ञापन
lunar eclipse 27 july 2018 chandra grahan time blood moon in india

सदी का यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण भारत के सभी हिस्सों में दिखाई देगा। भारत के अलावा यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, एशिया, अफ्रीका, यूरोपीय देशों व अंर्टाकटिका में भी देखा जा सकेगा। इस  ग्रहण के समय ब्लड मून भी दिखेगा। इसके पहले भी साल के पहले चंद्र ग्रहण में ब्लड मून दिखेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed