तेजी सी भागती-दौड़ती जिंदगी में कॅरिअर को लेकर हर कोई परेशान है। जीवन में सफलता की कामना करते हुए हर शख्स दिन-रात मेहनत भी कर रहा है। घर परिवार से दूर परदेश में जाकर तरक्की के लिए कठिन श्रम कर रहा है, लेकिन इसके बावजूद यदि सफलता हाथ न लगे तो आपको एक बार अपनी कुंडली में अवश्य झांक लेना चाहिए। वैदिक ज्योतिष में आपके कॅरियर एवं व्यवसाय से जुड़े सभी सवालों का जवाब है। तो आइए कुंडली के लग्न से जानें कि आपके लिए कौन सा कॅरिअर बेहतर रहेगा —
लग्न से जानें कौन सा कॅरिअर चमकायेगा आपकी किस्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष लग्न –
मेष लग्न के जातकों को जमीन से जुड़े कार्य जैसे – प्रापर्टी डीलिंग, ठेकेदारी, खेलकूद आदि से संबंधित कार्यक्षेत्र से जुड़नें में जरूर सफलता मिलती है। लेकिन ध्यान रहे, यदि मंगल दुर्बल हो तथा शनि मजबूत अवस्था में हो, तो स्टील, लौहे से जुड़े, खेती तथा सर्जरी आदि से जुड़े औजार आदि का बिजनेस फायदेमंद रहता है। साथ ही साथ इस लग्न से जुड़े लोगों की कुंडली के दसवें भाव में या शनि बृहस्पति से दृष्ट हो जाय तो कोचिंग सेंटर, ज्वैलरी, शेयर बाजार आदि का व्यापार बड़ा ही उपयोगी सिद्ध होता है।
वृष लग्न –
इस लग्न का स्वामी ग्रह शुक्र होता है। ऐसे जातकों को लोहे से जुड़े समान का बिजनेस बड़ा ही शुभ होता है। इंडस्ट्री, ट्रांसपोर्ट, केमिकल, कृषि आदि से जुड़े चीजों का बिजनेस भी लाभकारी साबित होता हे। यदि किसी जातक के जन्मांग में शुक्र बलवान हो, तो उसे खाद्य पदार्थ, गिफ्ट, म्युजिक, आदि से जुड़े चीजों का बिजनेस करना शुभ साबित होता है।
मिथुन लग्न –
इस लग्न के स्वामी बुध देवता हैं। ऐसे जातक बार-बार अपना कामधंधा बदलते रहते हैं लेकिन यदि आपके जन्मांग में बृहस्पति मजबूत हों तो आप पत्रकारिता, ब्रोकर, वकील, ऐक्टिंग, सलाहकार आदि का काम कर सकते हैं। यदि आपके जन्मांग में शुक्र बलवान हों तो मेकअप का सामान, डीजल-पेट्रोल, घरेलू सामान आदि का व्यापार भी शुभ रहेगा। यदि बुध ताकतवर हो तो आप मैथ के टीचर, होटल, तकनीक आदि के क्षेत्र में भी सफल हो सकते हैं।
कर्क लग्न –
इस लग्न का स्वामी चंद्रमा है। इस लग्न से जुड़े जातक राजनीति, समाजसेवा, अध्यापन, इंपोर्ट-एक्स्पोर्ट के क्षेत्र में तरक्की पा सकते हैं। यदि कर्क लग्न के जातक के जन्मांग में बृहस्पती बली होकर चंद्रमा से दृष्ट हो, तो ऐसे जातक सोने-चांदी का काम, पौधों की नर्सरी, दवा आदि का व्यापार कर सकते हैं। बुध के बली होने पर शेयर मार्केट का काम कर सकते हैं।