फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 30 March 2022: मिथुन,कन्या और मकर समेत इन सात राशि वालों को शुभ योग के कारण धन लाभ संभव

Wed, 30 Mar 2022 07:41 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 30 Mar 2022 07:41 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि - फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मेहनत भरा रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में किसी लक्ष्य की पूर्ति के लिए अत्यधिक मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आप उसमें सफलता हासिल कर सकेंगे, लेकिन धन का लेनदेन करते समय आपको चतुराई दिखानी होगी, नहीं तो वह सौदा आपके लिए घाटे का हो सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय अकेले में व्यतीत करेंगे, जिसमें किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा होगी। आपको ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा, नहीं तो वह बाद में आपके रिश्ते में दरार पैदा करवा सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि - फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सफलता दायक रहेगा। दिन की शुरुआत अच्छी होगी। आपको माता-पिता की ओर से कोई गिफ्ट मिल सकता है, लेकिन आपको अपने किसी परिजन से बातचीत करते समय ध्यान देना होगा कि आपकी कोई बात उन्हें बुरी ना लग जाए। यदि आप किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो उसमें भी आपको वाहन सावधानी से चलाना होगा, नहीं तो किसी दुर्घटना के होने का भय बना हुआ है। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा, जिन्हे आप अपने साथियों की मदद से आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको कुछ परेशानी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको अपने व्यापार में धन लाभ कमाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे। नौकरी से जुड़े जातकों के ऊपर काम का अत्यधिक बोझ रहेगा, लेकिन वह उस काम को किसी दूसरे के साथ शेयर करके अपने आपको हल्का महसूस करेंगे। आपके परिवार के किसी सदस्य की नौकरी में पदोन्नति होने जैसी कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण आप सायंकाल के समय किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 30 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज के दिन आपको पिछले किए गए कार्यों के लिए सम्मानित किया जा सकता है। जो लोग संतान की शिक्षा को लेकर तनाव ले रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। परिवार में यदि कोई कलह पैर पसारे हुए थी, तो  वह भी समाप्त होगी और परिवार के सदस्य एकजुट होकर बातचीत करते नजर आएंगे। आपके पिताजी को कोई पेट या सिर दर्द आदि की समस्या हो सकती है, जिसको आप को नजरअंदाज नहीं करना है। यदि आपकी किसी परिजन से कोई अनबन चल रही थी, तो आप उसे समाप्त करने में सफल रहेंगे। सायंकाल के समय आप अपने मित्रों के साथ घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed