Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 30 July: वृषभ राशि के जातकों को मिलेगी तरक्की, जानें अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका और आपके खानदान का गौरव बढ़ेगा और आपको अपने कार्य क्षेत्र में अपनी निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुचि और बढ़ेगी। सामाजिक व धार्मिक कार्य में भी दिल खोल कर सहयोग देंगे। आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन आप अपनी शान शौकत की खरीदारी की चीजों पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जो बाद में आपके लिए कोई नई परेशानी खड़ी कर सकता है। आपको किसी व्यक्ति को धन उधार देना नुकसानदायक रहेगा क्योकि उसके वापस आने की संभावना बहुत कम है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। राजनीति की दिशा में जो लोग लंबे समय से इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हें कोई नया पद सौंपा जा सकता है। माता पिता से आशीर्वाद लेकर यदि आप घर से बाहर जाएंगे, तो आपके सभी काम आसानी से बन जाएंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है। आपकी आमदनी के नए-नए मार्ग खुलेंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप देव दर्शन व कार्यों में व्यतीत करेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा हो सकता है। कोई मुकदमा या कोई अन्य पूछताछ अभी चल रही थी, तो वह आपके लिए परेशानी बनेगी। आपको अपने परिवार व किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती है, जो लोग एक नौकरी में कार्यरत है और किसी दूसरी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो अभी उन्हें कुछ समय और इंतजार करना होगा तभी उनकी वह इच्छा पूरी होगी। रात्रि का समय आप अपने परिजनों के साथ गाने बजाने व मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। परिवार में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ भी बढ़ सकता है, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज के दिन आप की निर्णय लेने की क्षमता प्रभावित होगी। यदि आपकी पदोन्नति रुकी हुई है, तो वह पूरी अवश्य होगी। आप अपनी वाकपटुता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। रात्रि के समय आपको तला भुना भोजन करने से बचना होगा, नहीं तो आपको पेट दर्द, गैस, अपज आदि जैसी समस्या हो सकती है, जो लोग नौकरी के साथ किसी पार्ट टाईम कार्य की योजना बना रहे हैं, तो वह भी उसके लिए समय आसानी से निकाल पाएंगे, लेकिन जो लोग घर से बाहर नौकरी में कार्यरत हैं, उन्हें अपने परिवार के सदस्यों की याद सताएगी और वह उनसे मिलने भी आ सकते हैं।