Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 29 March 2022: वृषभ, सिंह और तुला समेत इन तीन राशि वालों के लिए भाग्य के लिहाज से दिन रहेगा शानदार, पढ़ें दैनिक राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने प्रत्येक कार्य को आसानी से पूरा करने में सफल रहेंगे। विद्यार्थी जिस परीक्षा में भाग लेंगे, जिसमें वह सफल अवश्य होंगे। आपको अपने कामकाज की ओर ध्यान लगाना होगा, नहीं तो आपके कुछ कार्य भी टल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपके शत्रु आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेंगे, जिनसे आपको सावधान रहना होगा। यदि आपको किसी की मदद करने को मिले तो अवश्य करें, लेकिन अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय परिवार के सदस्यों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों के लिए बेहतर रहेगा क्योंकि उन्हें पार्टी द्वारा कुछ जिम्मेदारियां सौंपी जाएगी, उनके समर्थन में भी इजाफा होगा, जो लोग विदेश जाने की इच्छा रखते हैं, उनकी वह इच्छा भी आज पूरी होगी। आप अपने घर की किसी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं। आप अपनी संतान के भविष्य को लेकर थोड़ा चिंतित रहेंगे, जिसके लिए आप अपने पिताजी से सलाह मशवरा करेंगे। आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। व्यापार में आपको मेहनत के अनुसार लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी से जुड़े जातकों का प्रमोशन हो सकता है। यदि आपने किसी को भविष्य में धन उधार दिया था, तो आपका वह धन वापस आ सकता है। परिवार में आपको एक सही बजट प्लान करके चलना होगा, तभी आप अपने भविष्य के लिए कुछ धन संचय कर पाएंगे। सायंकाल के समय आपके घर अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा, लेकिन आपको जीवनसाथी से बातचीत करते समय कोई भी ऐसी बात नहीं बोलनी है, जो उनको बुरी लगे, नहीं तो कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको लाभ मिलेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आपको बहुत दिनों बाद किसी नए कार्य में निवेश करने का मौका मिलेगा, जिसमें आप दिल खोलकर निवेश करेंगे, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक हो सकती है, जिसके कारण परिवार का माहौल खुशियों भरा रहेगा। कोर्ट कचहरी से चल रहे मामलों में आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि उनकी ओर ध्यान नहीं दिया तो वह और लंबे चल सकते हैं। नए कार्यों की शुरुआत आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन उसमें आपको किसी को पार्टनर बनाने से बचना होगा।