Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 29 August: मेष, कन्या और वृश्चिक के लिए शुभ रहेगा दिन, जानिए शेष राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति दिलाने वाला रहेगा। आप अपने व्यवसाय में मंदी आने के कारण थोड़ा परेशान तो रहेंगे, लेकिन आप अपने दैनिक खर्च आसानी से निकाल पाएंगे। आप यदि किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे आपको स्थगित करना बेहतर रहेगा, नहीं तो वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। आपको अपने कीमती सामानों की भी सुरक्षा करनी होगी, नहीं तो उनके खोने व चोरी होने की संभावना बनती दिख रही है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज के दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा और आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप आज किसी नये कार्य को करें, तो उसमें आपको सावधान रहना होगा अन्यथा आपके सामने कुछ मुश्किलें आ सकती हैं व खर्चों को भी नियंत्रण में रखें, तो बेहतर रहेगा। आप साथियों के साथ मौज मस्ती के मूड में रहेंगे और किसी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। विदेशों से शिक्षा ग्रहण करने की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को कोई मौका मिल सकता है।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आप व्यवसाय की कुछ योजनाओं को फिर से शुरू कर सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे व आप अपने साथ-साथ औरों के कामों को करने के लिए भी तत्पर रहेंगे, जिसके कारण परिवार के सदस्यों को समय नहीं दे पाएंगे। आपको अपने कार्य व परिवार दोनों में संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए आप आज अपने किसी सीनियर से मदद मांग सकते हैं। मन मुताबिक कार्य मिलने से आप प्रसन्न तो रहेंगे, लेकिन आप अपना पूरा फोकस कार्य पर रखें, तो बेहतर रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताग्रस्त रहेगा। आपको कार्यक्षेत्र में अपने विरोधियों की चिंता सता सकती है, क्योंकि वह आपके लिए कुछ नई मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं, जिनसे आप अपनी बुद्धि का प्रयोग करके छुटकारा पाने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी, इसलिए आप कहीं घूमने फिरने की योजना भी बना सकते हैं, जिससे आपकी कुछ चिंताएं समाप्त होंगी। सामाजिक गतिविधियों में भी आप रुचि दिखाएंगे। कार्य क्षेत्र में कोई आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है।