फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 28 June: कर्क, सिंह और कन्या राशि वालों को नौकरी में मिल सकती है सफलता, जानें बाकी का हाल

Tue, 28 Jun 2022 12:02 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 28 Jun 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : आज आपकी सामाजिक स्तर पर प्रतिष्ठा बढ़ सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। यदि आपने किसी व्यक्ति को धन उधार दिया, तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रहने वाला है। आप अपनी संतान के करियर को लेकर परेशान रहेंगे,जिसके कारण आप उनके लिए मित्रों व परिजनों से बातचीत करेंगे। प्रियजनों से आपका आज कुछ मनमुटाव रहेगा। नवविवाहित जातकों के जीवन में कुछ समस्याएं पनप सकती है। कार्यक्षेत्र में आपके साथी आपकी तरक्की देखकर परेशान रहेंगे। अधिकारियों से आपकी अच्छी साठगांठ रहेगी। आपको अपने पिताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो वह आपसे नाराज हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आपके कार्यों में कुछ रुकावटें आएंगी। आपको किसी भी विदेश में रह रहे परिजन से कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। यदि आप किसी जमीन जायदाद के कागज का सौदा करने जा रहे हैं,तो उसके वैधानिक पहलुओं को स्वाधीनता से जांच लें। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा,लेकिन आपको भविष्य में किए गए निवेश का फायदा होगा। माता से आपकी किसी बात पर कोई बहस हो सकती है। आप लोगों से मेल मिलाप करने भी जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। आपको संतान द्वारा कोई सरप्राइस मिल सकता है। यदि आपकी कोई पहले चीज खो गई थी,तो वह आपको प्राप्त हो सकती है जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपने पहले यदि किसी को धन उधार दिया था,तो वह भी आपको वापस मिल सकता है। परिवार के किसी सदस्य द्वारा सरकारी नौकरी मिलने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा,लेकिन आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ साजिश रचने की कोशिश करेंगे जिससे लेकर आपको सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 28 June 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। आप अपने परिवार के सदस्य के साथ कुछ समय बातचीत में व्यतीत करेंगे। परिवार में किसी कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को आज ट्रांसफर मिल सकता है। आपका कोई पुराना मित्र आपसे मेल मिलाप कर सकता है और आपको किसी परिजन के कारण व्यापार में धन लाभ मिलता दिख रहा है। जो लोग सट्टेबाजी में धन का निवेश करते हैं,उन्हें दिल खोलकर निवेश करना बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में लाभ के अवसरों को पहचानकर उन पर अमल करना होगा,तभी आप लाभ कमा पाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed