फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 25 March 2022: मेष, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों को नौकरी और व्यापार में तरक्की पाने का दिन, पढ़ें दैनिक राशिफल

Fri, 25 Mar 2022 07:08 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 25 Mar 2022 07:08 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपकी सेहत के हिसाब से कुछ नरम गरम रहेगा, क्योंकि आपको कोई पेट से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। यदि आपने किसी के बहकावे में आकर कोई निर्णय लिया, तो बाद में वह आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। छोटे व्यापारियों को अपने धन का निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा, लेकिन आपको अपने रुके हुए कार्यों को भी देखना होगा, नहीं तो आपका कोई कानूनी कार्य लंबे समय के लिए टल सकता है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण परिवार में पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। छोटे बच्चों के लिए आप कोई उपहार लेकर आ सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि कार्यक्षेत्र में भी आपको कुछ अत्यधिक जिम्मेदारियां सौंपी जा सकती हैं, जिनके कारण आप परेशान रहेंगे। संतान को यदि आप किसी कार्य को सौंपेंगे, तो वह उसे पूरा करके देंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। यदि आपका किसी संपत्ति का वाद विवाद लंबे समय से चल रहा था, तो वह भी समाप्त हो सकता है। आपको अपने भाइयों से परस्पर प्रेम मिलेगा, जिसके कारण आपका प्रेम और गहरा होगा।  अपने किसी मित्र के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आप किसी परिजन के घर मेल मिलाप करने जाए, तो उन्हे आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है, क्योंकि आज संतान ने यदि सरकारी नौकरी के परीक्षा की तैयारी की थी, तो उसमें उन्हे सफलता मिल सकती है। बिजनेस में आपको किसी वरिष्ठ सदस्य या किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह करना पड़ सकता है। आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा। आपको अत्यधिक धन लाभ के चक्कर में अपने धन को गलत जगह निवेश करने से बचना होगा। यदि आपने ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। नवविवाहित जातकों के बीच कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही निपटाया जाएगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 25 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। यदि आप अपने कुछ व्यवसाय की योजनाओं को लांच करेंगे, तो वह भी आपको मन मुताबिक लाभ नहीं दे पाएंगे, लेकिन फिर भी आपको धैर्य रखकर कार्य करना होगा। आप अपनी दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी कुछ व्यय करेंगे। यदि आप जीवनसाथी के लिए कोई उपहार लेकर आए, तो उसमें अपनी आय को ध्यान में रखकर व्यय करें। राजनीति में जो लोग लंबे समय से हाथ आजमा रहे हैं, उन्हें  पार्टी द्वारा कुछ कार्य सौपा जाएंगा। कार्य क्षेत्र में आपके गुप्त शत्रु प्रबल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed