Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 25 June: मीन राशि के जातक मानसिक तनाव से रहें सावधान, जानिए अन्य राशियों का हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना बनती दिख रही है। यदि आप किसी बैंक संस्था अथवा व्यक्ति से लोन लेना चाहते हैं, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। आपको अपने पुराने मित्रों का सहयोग मिलकर आप दोस्तों के बीच आपसी वाद विवाद को समाप्त करने में सफल रहेंगे। रात्रि का समय आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे। आपको जीवन साथी से अपने मन में चल रही उलझनो को बताना होगा, तभी आप उनका समाधान खोज पाएंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज आप व्यस्तता के कारण अपने कुछ जरूरी कामों की ओर ध्यान नहीं लगाएंगे, लेकिन आपको ऐसा नहीं करना है, क्योंकि आपका कोई कानूनी कार्य आपके लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। परिवार में किसी पूजा पाठ, भजन, कीर्तन आदि का आयोजन कर सकते है, जिसमे परिवार के सदस्यों का आना जाना लगा रहेगा। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे और किसी काम में बिजी रहना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आपको निर्णय लेने की क्षमता का भी लाभ मिलेगा। यदि परिवार के किसी सदस्य के भविष्य से संबंधित कोई फैसला लेना, पड़े तो वरिष्ठ सदस्यों की राय अवश्य ले।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आपको फिजूल खर्चे करने से बचना होगा, क्योंकि आपके कुछ बढ़ते हुए खर्चे आपके लिए परेशानी खड़ी करने में लगे रहेंगे। आप अपने मित्रों के साथ छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की योजना बना सकते हैं। सामाजिक क्रियाकलापों में आज कुछ व्यवधान उपस्थित होंगे। आपको किसी शारीरिक कष्ट का भी सामना करना पड़ सकता है, जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा, लेकिन आपकी अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ी रहेगी। आपको अक्समात कोई शुभ सूचना सुनने को मिलेगी, जिसके कारण आपका मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है, क्योंकि विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। ननिहाल पक्ष आपको विशेष प्रेम व स्नेह मिलता दिख रहा है। आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन व्यय करेंगे। माता-पिता का आपको विशेष ध्यान रखना होगा। संतान द्वारा किसी ऐसे कार्य को किया जाएगा, जिसके कारण आपका उनके ऊपर विश्वास और गहरा होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। छोटे व्यापारियों को कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक लाभ मिलेगा। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ फरमाइशे करते नजर आएंगे और आपको किसी संपत्ति की भी प्राप्ति हो सकती है।