फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 23 August 2021: इन 7 राशियों के लिए राहतभरा रहेगा सोमवार, मिलेगा शुभ समाचार

Mon, 23 Aug 2021 06:12 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Mon, 23 Aug 2021 06:12 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। सामाजिक कार्यों से आज आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी, जिसे देखकर आपका प्रसन्न होंगे। जमीन जायदाद से संबंधित यदि कोई मामला कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें भी आज आपको विजय प्राप्त हो सकती है, लेकिन आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा क्योंकि उसमें कुछ गिरावट देखने को मिल सकती है। यदि आज यात्रा पर जाना पड़े, तो बहुत ही सावधान होकर जाएं क्योंकि इससे आपका धन खर्च बढ़ सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। विद्यार्थी को आज अपनी परीक्षा में जूटे रहना होगा, तभी वह सफलता प्राप्त कर सकेंगे। जीवन साथी से यदि आपको कोई तनाव चल रहा था, तो वह भी आज समाप्त होगा और आप दोनों के बीच प्रेम और प्रगाढ़ होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई सुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यापार कर रहे लोगों को आज कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जो उनकी उन्नति का कारक बनेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको इस बात का पूरा ध्यान रखना होगा कि यदि आपको अपने घर व नौकरी में किसी सदस्य की बात बुरी लगती है, तो भी उसमें आपको निसंकोच होकर सन्नी होगी। सायंकाल समय आज आप अपने किसी परिजन के घर तशरीफ लेकर जा सकते हैं। बुद्धि व विवेक से यदि आज आप अपने घर व व्यापार कहीं पर भी कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आपका कोई कार्य लंबे समय से लटका हुआ है, तो आज आपका ध्यान उसकी ओर जाएगा और उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 23 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने भाई व बहनों से कोई मदद प्राप्त हो सकती है। भौतिक सुख साधनों पर भी आज आप कुछ धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा। आज व्यापार में आपके कुछ शत्रु आपके खिलाफ कोई नई साजिश रच सकते हैं, इसलिए आपको आज अपनी आंख व कान दोनों खुले रखकर सतर्क रहना होगा, नहीं तो वह आपको कोई नुकसान पहुंचा सकते हैं। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक सम्मेलन में सम्मिलित हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed