फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 20 August 2021: शुक्रवार को इन 4 राशियों के सितारे बुलंद, धन लाभ के हैं प्रबल योग

Fri, 20 Aug 2021 06:33 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 20 Aug 2021 06:33 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ नरम नरम रह सकता है, इसलिए आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही नहीं करनी है। यदि आपको कोई कष्ट हो, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें, नहीं तो भविष्य में यह आपको कोई बड़ी बीमारी दे सकता है। आज किसी पुराने मित्र से मिलकर आपका मन प्रसन्न होगा। आज जीवनसाथी की ओर से भी आज आपको सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन यदि आज आप किसी बैंक व व्यक्ति से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि इसे भविष्य में चुका पाना बहुत मुश्किल होगा।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। काम के चलते आपको अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्य के लिए समय निकालने में नाकाम रहेंगे, जिसकी वजह से जीवन साथी आपसे नाराज हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो आज आप उसे मनाने की पूरी कोशिश करें। सायंकाल का समय यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए टाल दे, इसमें वाहन की खराबी के कारण आपको कुछ धन्य करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उलझन भरा रहेगा, लेकिन आज आपको कुछ फिजूलखर्ची करने से बचना होगा। यदि आज अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करेंगे, तो भविष्य में आपको धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है, जिसके कारण थोड़ा असहज महसूस करेंगे। धर्म व अध्यात्म के प्रति भी आज आपकी रूचि बढ़ेगी और आपके घर सुख समृद्धि आएगी। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिलेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 20 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन भाग्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आज आपको चारों ओर से शुभ सूचना प्राप्त होगी। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया है, तो आज उसके परिणाम आ सकते हैं, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त होगी और आपका संतान के प्रति भी विश्वास मजबूत होगा। माताजी को यदि कोई कष्ट है, तो उसमें आज वृद्धि हो सकती है, इसलिए यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें। आज आपको ननिहाल पक्ष से भी कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। आज आप अपनी शान शौकत के लिए भी कुछ धन खर्च करेंगे, इसे देखकर आपके शत्रु परेशान हो सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed