Horoscope Today 19 August 2021: गुरुवार को इन छह राशि वालों के सपने होंगे साकार, धन लाभ के बनेंगे योग
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपने व्यवहार मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।