फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 17 August 2021: मंगलवार को ये 3 राशिवाले हो जाएं सावधान, ग्रह नक्षत्र दे रहे हैं संकेत

Tue, 17 Aug 2021 07:11 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 17 Aug 2021 07:11 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए सर्वश्रेष्ठ रहने वाला है। आपके अच्छे कार्यों से आपका आपके पूरे खानदान में गौरव बढ़ेगा और आपका नाम ऊंचा होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा और आप आज किसी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के सदस्य मौज मस्ती करते नजर आएंगे। आपकी आज धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ने की वजह से आप अपने कुछ कार्य को आगे के लिए टाल सकते हैं, लेकिन ध्यान देंगे दे।यदि कोई कार्य अति आवश्यकता हो, तो उसे रोकने की पूरी कोशिश करें, लेकिन आज आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा क्योकि उसमें हल्की-फल्की गिरावट आ सकती है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज आपके चारों ओर का वातावरण मंगलमय रहेगा, जिसे देखकर आप का मन काफी प्रसन्न होगा। संतान पक्ष की ओर से आज अच्छे कार्य करने पर आपको भी सराहना मिल सकती है। यदि आज आप अपने माता पता से आशीर्वाद लेकर बाहर निकलेंगे, तो आपके सभी कार्य सफलता से पुरे होंगे। आज आप अपने व्यापार के लिए अपने किसी परिजन से मदद ले सकते हैं। भौतिक सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय धार्मिक अनुष्ठान होने से आपके मन को संतुष्टि मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। यदि आपका कोई कानूनी मुकदमा चल रहा है या कोई पूछताछ चल रही है, तो आज उसके लिए समय अनुकूल नहीं है। यदि ऐसा कोई कार्य हो, तो उसे आगे के लिए टाल दें। यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके अधिकारियों की कृपा से आपके कार्यक्षेत्र में भी इजाफा हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपने मित्रों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, लेकिन यात्रा पर जाने से पहले आवश्यक सामग्री चेक करें। व्यापार के किसी निर्णय को यदि आज आप किसी  परिजन के बहकावे में आकर लेगे तो वह आज आपको लाभ दे सकता है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 17 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ सामान्य रहने वाला है। आज यदि आप नौकरी में कार्यरत हैं, तो आपके प्रमोशन की बात चल सकती है। नौकरी से जुड़े जातक आज अपने अफसरों को अपनी ओर आकर्षित करने में सफल रहेंगे। यदि आपको कोई नेत्र संबंधित परेशानी थी, तो उसमें कमी आएगी और आपको अपने निर्णय लेने की क्षमता का लाभ मिलेगा। आज आपके परिवार का कोई सदस्य आपको भला बुरा बोल सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको आज उनकी बात का बुरा नहीं मानना है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीददारी का मन बना रहे थे, तो उसके लिए आज दिन उत्तम रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed