फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 March 2022 : मेष, वृषभ और तुला समेत इन तीन राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Wed, 16 Mar 2022 06:53 AM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 16 Mar 2022 06:53 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal : मान सम्मान में वृद्धि का दिन रहेगा। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई नए पद की प्राप्ति हो सकती है, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि का दिन रहेगा। यदि रिश्तों में कोई कड़वाहट चल रही थी, तो उसमें भी सुलह होगी। आप अपने आपसी रिश्तों को सुधारने में कामयाब रहेंगे। व्यापार करने वाले जातकों को कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है, जिसके कारण उनकी आय में वृद्धि होगी। परिवार में छोटे बच्चे आज आपसे कुछ लेने की जिद कर सकते हैं। आपको धन का कोई भी निर्णय लेने से पहले सावधानी बरतनी होगी, क्योकि आपका कोई शत्रु आपको उल्टी सलाह दे सकता है, इसलिए आपको चतुर बुद्धि का प्रयोग करके निर्णय लेना बेहतर रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने किसी रिश्तेदार के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। यदि आपका पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद कोर्ट में चल रहा है, तो उसमें आपको विजय प्राप्त हो सकती है। छोटे व्यापारियों को धन प्राप्ति के उत्तम योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप अपने भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही निवेश करें, बेहतर रहेगा। अपने मित्रों के साथ मौज मस्ती करने में व्यस्त रहेगे। विद्यार्थियों को भी अपने गुरुजनों का सहयोग व सानिध्य भरपूर मात्रा में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके पारिवारिक जीवन में मधुरता लेकर आएगा। जीवनसाथी के साथ यदि किसी बहसबाजी में पडे, तो भी आप उसमें विरोध ना करें, मामले को आसानी से निपटा लें। बिजनेस कर रहे लोगों को आज अपने जूनियर्स की गलतियों को नजरअंदाज करना होगा। आपका आज कोई लंबे समय से रुका हुआ कार्य पूरा होगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। छोटे बच्चों के साथ खेलते समय आप अपने मानसिक तनाव को भी भूल जाएंगे। आपको किसी से अपना काम निकलवाने के लिए कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी आप अपना काम निकलवा पाएंगे।
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज आपको अपने क्रोध पर काबू रखना होगा। यदि आपने ऐसा नहीं किया, तो आपके शत्रु या परिजन इसका फायदा उठाने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। यदि आप कोई नई चीज खरीदने जा रहे हैं, तो उसमें माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों में कोई वाद विवाद खड़ा हो सकता है, जिसे परिवार के सदस्यों द्वारा ही सुलझाया जाएगा। आपकी माताजी यदि आपको किसी कार्य को करने को कहे, तो आपको उसे समय पर पूरा करना बेहतर रहेगा, जो लोग विदेशों से शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed