फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 16 April 2022: वृष राशि वालों को रखना होगा गुस्से पर नियंत्रण, जानिए क्या कहता है आपका राशिफल

Sat, 16 Apr 2022 07:16 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 16 Apr 2022 07:16 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहेगा। अपने भाई बहनों से कुछ पुराने गिले-शिकवे दूर करेंगे, जिनके लिए आपको उनसे माफी मांगनी पड़ सकती है। पिताजी के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपके दिए गए सुझावों का स्वागत होगा, जिन्हें देखकर आपको प्रसन्नता होगी। जो लोग सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत हैं, उन्हें कुछ नए कार्य करने का मौका मिलेगा। मित्रो की संख्या में इजाफा होगा और उन्हें इसके लिए सम्मानित भी किया जा सकता है। आपको किसी की बातों में आने से बचना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए कुछ खर्चा भरा रहेगा, जिनको लेकर आप चिंतित रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो परिवार का कोई सदस्य आपसे नाराज हो सकता है। आपको अपने परिजनों व रिश्तेदारों से कोई निराशाजनक  सूचना मिल सकती हैं। सायंकाल से लेकर रात्रि तक का समय आप अपने परिजनों के साथ व्यतीत करेंगे। यदि आपके ऊपर कुछ ऋण है तो उसे चुकाकर आप राहत महसूस करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम लेकर आएगा। आप किसी नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी, लेकिन आपके शत्रुओं के कान खड़े हो जाएंगे और वह आपकी इस तरक्की के कारण आपसे ईष्या करेंगे। यदि आपको व्यापार में भरपूर मात्रा में धन लाभ हो, तो आपको उस धन को भविष्य के लिए संचय करके रखना बेहतर रहेगा। आज आपका मनोबल काफी कम रहेगा। आपको किसी कानूनी कार्य में जीत प्राप्त करने के लिए किसी अधिकारी को कुछ रिश्वत देनी पड़ सकती है। आपका अपने किसी परिजन पर विश्वास और गहरा होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 16 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह भरपूर लाभ कमा पाएंगे। आपको अच्छे गुण वाले लोगों से बातचीत करने से मानसिक शांति मिलेगी। यदि आप जीवनसाथी को ससुराल पक्ष के लोगों से मिलाने जाएं, तो वहां अपने मन की बात किसी से साझा न करें। आप परिवार के सदस्यों के साथ देव दर्शन आदि की यात्रा पर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed