Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal
Horoscope Today 14 October 2021: नवरात्रि नवमी पर इन पांच राशि वालों को मिलेगी मां दुर्गा की कृपा, पढ़ें गुरुवार का राशिफल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय परोपकार के काम में व्यतीत करेंगे, जिससे आपके मन को सुकून मिलेगा। कार्य क्षेत्र में भी आज आप कुछ परिवर्तन कर सकते हैं, लेकिन उससे परेशान होकर आपके साथियों का मूड खराब हो सकता है, लेकिन आज आप उसे सही करने में सफल रहेंगे। आज आप दूसरों की मदद के लिए आगे आएंगे, जिसमें आपको कुछ धन भी व्यय करना पड़ेगा। सायंकाल के समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने में व्यतीत करेंगे।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आयेगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर बातचीत मे व्यतीत करेंगे, जिसमें यदि आपका अपने भाई से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह भी समाप्त होगा। यदि आज आप किसी संपत्ति की खरीदारी करना चाहते हैं, तो दोपहर के बाद उसका सौदा करना आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आपको अपने कुछ बढ़ते खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा, नहीं तो यह आपको भविष्य में परेशानी में डाल सकते हैं। सायंकाल के समय आपके घर में कोई मागलिक कार्यक्रम हो सकता है, जिससे आपके मन में हर्ष होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको अपने पिताजी व उच्चअधिकारियों की कृपा से किसी बहुमूल्य वस्तु अथवा संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आज आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटे-मोटे पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेमजीवन जी रहे लोगों के लिए आज दिख सुखद रहेगा। सायंकाल के समय आज आपको शीघ्रगामी वाहनों से परहेज रखना होगा, नहीं तो आपका आपको कोई नुकसान हो सकता है।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपने व्यवसाय में सहयोगियों के वाद विवाद को सुलझाने में व्यस्त रहेंगे। विद्यार्थियों को आज एकाग्र होकर अपनी पढ़ाई में लगना होगा, तभी वह परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्त कर सकेंगे। यदि आज कार्य क्षेत्र में कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में बिल्कुल ना ले, नहीं तो भविष्य में आपको उसके लिए पछताना पड़ सकता है। आज आपके हाथ बड़ी मात्रा में धन लग सकता है, जिससे आपके धन कोष में वृद्धि होगी।