Horoscope Today 14 July 2021: बुधवार को सिंह राशि में चंद्रमा, इन 4 राशियों को मिलेगा धन, कार्य-व्यापार में होगी तरक्की
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए पिछले कुछ दिनों के तुलना में हर प्रकार से संभव रहेगा। आज आपके सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे, जिसके कारण आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आप अपने दैनिक खर्चों को पूरा करने में सफल रहेंगे। आज आपको व्यवसाय में सहयोगियो के मनमाने व्यवहार के कारण आपको क्रोध आएगा, लेकिन फिर भी आज आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आज आप खुले हाथ से धन खर्च करेंगे, लेकिन आपको भविष्य के लिए कुछ बचत का अवश्य करके रखनी होगी। आज आपको किसी को भी धन उधार नहीं देना है, नहीं तो आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा। आज आप जिस भी कार्य को हाथ में लेंगे, उसमें लापरवाही दिखाएंगे, इसका आपको नुकसान भी उठाना पड़ेगा। आज आपको अपने व्यपार के शत्रुओं से सावधान रहना होगा क्योंकि वह आज आपको बिना कारण भी परेशान करने की सोचेंगे। घर के बुजुर्ग व अधिकारी आज नाराजगी जता सकते हैं। आज आपकी मानसिकता कम समय में अधिक धन कमाने की होगी, जिसके कारण आप अपने हाथ से लाभ के अवसर निकाल देंगे। परिवार में यदि कोई विवाद चल रहा था, तो वह आज समाप्त होगा, जिसके कारण आपको सुख शांति का अनुभव होगा।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज आप अपनी बुद्धि व विवेक का कुछ अधिक उपयोग करेंगे, जिसके कारण आपको अपनी व्यवसाय में अधिक परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी। लापरवाही के कारण आज आप अपने कुछ कार्य में लाभ के बदले हानि करा सकते हैं, इसलिए सतर्कता बरतें। धन को लेकर आज आपका मन विचलित हो सकता है। आज आपकी सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, जिसके कारण आप कुछ परेशान नजर आएंगे। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान की समस्याओं को सुलझाने में व्यतीत करेंगे।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज आपके अंदर अहम की भावना विकसित हो सकती है, जिसके कारण आप अपने किसी भी कार्य को गलत तरीके से करने में नहीं डरेंगे, लेकिन आपको उसका नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई कानुनी वाद विवाद होता है, तो उसमें आपको पड़ने से बचना होगा, नहीं तो वह आपकी परेशानी बन सकता है। यदि आज बुजुर्गों से आपका कोई वैचारिक मतभेद होता है, तो वह आपके लिए हानिकारक सिद्ध हो सकता है। व्यापार में भी आज आपको यदि कोई लाभ का अवसर मिलता है, तो आपको उसमें देरी नहीं करनी है, नहीं तो वह हाथ से निकल सकता है।