फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 08 May 2022 : मिथुन, कर्क और धनु राशि वालों को धन लाभ और सफलता प्राप्ति के योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

Sun, 08 May 2022 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 08 May 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप आज किसी जरूरी वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं या फिर आपका यदि व्यापार में कुछ अटका हुआ धन था, तो वह भी आपको प्राप्त होगा,लेकिन आपका व्यापार में किसी को साझेदार बनाना नुकसानदायक साबित होगा। आपको अपने घर के कुछ कार्यों की भी सुध बुध लेनी होगी यदि वह लंबे समय से रुके हैं,तो  उनको पूरा करने की सोचनी होगी। आप अपने घर की रंगाई पुताई की भी योजना बना सकते हैं,लेकिन जो लोग किसी नए वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं,तो उन्हें कुछ समय रुकना बेहतर रहेगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास में वृद्धि का दिन रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से अपना काम निकलवाने में कामयाब रहेंगे और आपका कोई संपत्ति संबंधित विवाद भी सुलझ सकता है जो आपके लिए लाभदायक रहेगा। यदि आज आपके मन में कोई आइडिया आए तो उसको आपको व्यापार में तुरंत आगे बढ़ाना होगा,तभी आप उससे लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है,जिससे आपकी काफी समस्याएं हल होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन उन लोगों के लिए परेशानी भरा रहेगा,जो अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं,उन्हें भी कुछ समय रुकना होगा,क्योंकि अभी परिस्थितियां ठीक नहीं है। यदि आप सट्टेबाजी अथवा कहीं पर अपने धन का निवेश करेंगे तो वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आपका कठोर व्यवहार आपके परिवार के सदस्यों के लिए परेशानी भरा रहेगा। आपको संतान की समस्याओं को सुनना और समझना होगा और जीवनसाथी के साथ मिलकर उनका हल निकालना होगा। आपका व्यवसाय में रुका हुआ धन प्राप्त होगा जो आपकी खुशी का कारण बनेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 08 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। आप व्यापार में किसी प्रोजेक्ट पर कार्य करेंगे और वह आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करेगा,यदि व्यापार संबंधी सलाह मशवरा करना पड़े,तो किसी अनुभवी व्यक्ति से करें तो बेहतर रहेगा। आप आपने किस मित्र से धन उधार लेंगे तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा। जीवनसाथी द्वारा कोई ऐसा कार्य किया जाएगा,जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। आपको कोई नेत्रों से संबंधित समस्या हो सकती है इसलिए आपको सावधान रहना होगा। यदि ऐसा हो तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed