फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 07 August 2021: शनिवार को बन रहा है सिद्धि योग, ये 4 राशिवाले पाएंगे बड़ी कामयाबी

Sat, 07 Aug 2021 07:51 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 07 Aug 2021 07:51 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्रों में आज आपको उत्तम सफलता प्राप्त होगी। आपके द्वारा किए गए कार्यों से आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश में रह रहे परिजनों से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज अपने जीवन साथी से कोई तनाव मिल सकता है। आपके द्वारा शुरू किए गए कार्य में आपको सफलता मिलेगी, जिससे आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साझेदारी में यदि आपने कोई व्यापार किया हुआ है, तो उसमें आज आपको सफलता मिलेगी।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : x

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आप के व्यापारिक दृष्टिकोण से उत्तम रहेगा। यदि आज आप अपने व्यापार में कोई निर्णय लेंगे, तो वह आपको लाभ अवश्य देगा। राजनीति क्षेत्र में किए गए प्रयासों में आज आपको सफलता मिलेगी। व्यस्तता के चलते आज आप अपने लव लाइफ में कुछ दूरियां बना सकते हैं। सायंकाल के समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं, जिससे आपका जीवनसाथी प्रसन्न होगा। आज आपको भी कुछ अप्रिय व्यक्तियों के मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। संतान पक्ष की ओर से आज आपको कोई हर्षवर्धन समाचार सुनने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। विद्यार्थियों को मनचाहे क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।  आज आप किसी संपत्ति के क्रय विक्रय की सोच रहे हैं, तो उसके चल व अचल पहलुओं को स्वाधीनता से जांच ले, नहीं तो भविष्य में वह आपकी परेशानी का कारण बन सकता है। आज यदि आप किसी यात्रा पर जाने की सोच रहे हैं, तो आपको सावधान रहना होगा क्योंकि आज आपकी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है। आज आपको लंबे समय से रुका हुआ धन प्राप्त होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज रुका हुआ कार्य पूरा होने से मन प्रसन्न होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 07 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मनमाफिक परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आप कोई मकान या वाहन खरीदने की इच्छा करते हैं, तो आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। संतान के दायित्वो की पूर्ति हो सकती है। आजीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज आपको उत्तम अवसर प्राप्त होंगे। सायंकाल के समय किसी व्यक्ति से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। मित्रों के साथ यदि किसी यात्रा पर जाएंगे, तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगी। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed