फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 06 November 2021: जानें शनिवार को किन राशि के जातकों को होगा धन लाभ

Sat, 06 Nov 2021 07:52 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 06 Nov 2021 07:52 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06  November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal



ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06  November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद लेकर अपने कार्यों को पूरा करेंगे, जिससे आपके मान सम्मान मे वृद्धि होगी। परिवार के साथ आज आप भविष्य की कुछ योजनाओं पर भी विचार कर सकते हैं। यदि दांपत्य जीवन में लंबे समय से कोई अवरोध चल रहा है, तो वह भी आज समाप्त होगा। सामाजिक कार्य में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06  November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपकी मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि का दिन रहेगा। आज आपको अपने धन को खर्च करने से पहले संचय करने की सोचनी होगी, नहीं तो भविष्य में आप किसी बड़ी परेशानी में फंस सकते हैं। कामकाज के लिहाज से आज दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन यदि सरकारी नौकरी से जुड़े जातक किसी कार्य को करने की सोच रहे हैं, तो वह उसके लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। आज आपको आपके व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, जिन्हें आप को पहचानने की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06  November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपको अपने व्यवसाय में सावधानी बरतनी होगी और यदि आज किसी प्रकार का कोई जोखिम उठाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से उठाएं, क्योंकि आपके उस धन के वापस आने की संभावना कम है। आज आप दिन का कुछ समय गरीबों की सेवा में भी व्यतीत करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति अवश्य मिलेगी। संतान के भविष्य से जुड़ी आज कोई सूचना आपको मिल सकती है। सामाजिक मेलजोल बढ़ाने से आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06  November 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सुख व शांति भरा रहेगा।आपके जीवन साथी जो पिछले कुछ समय से  व्यस्त चल रहे थे, आज उनके कार्य समाप्त होंगे। यदि घर परिवार में पिछले कुछ समय से कोई तनाव चल रहा था, तो आज आप उसका समाधान खोजने में भी सफल रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे और उनसे आशीर्वाद लेकर आप अपने कार्य को पूरा करने में भी सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आज आपको अपने अधिकारियों से शाबाशी मिल सकती है, जिसके कारण आपको पदोन्नति जैसी शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed