फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 06 August 2021: शुक्रवार को सावन शिवरात्रि, इन 5 राशिवालों को मिलेगा भोलेबाबा का आशीर्वाद

Fri, 06 Aug 2021 05:49 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Fri, 06 Aug 2021 05:49 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी जनक रह सकता है। आज आपके मन में कोई भय बना रहेगा कि कहीं कोई अनहोनी ना हो जाए, जिसके कारण आप अपने कुछ कार्य को भी बिगाड़ देंगे। अगर आज आप व्यापार के लिए कोई यात्रा करेंगे, तो आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आज यदि आप किसी व्यक्ति पर भरोसा करके कोई निर्णय लेने वाले हैं, तो उससे पहले कई बार सोच लें, नहीं तो भविष्य में वह गलत हो सकता है। यदि आज आपने अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वादा किया था, तो आज आप उसे पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे। सायंकाल के समय आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ भागदौड़ भरा रहेगा। आज नौकरी में भी आपको कुछ कार्यभार सौपा जा सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे लेकिन अपने सहयोगियों की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे। पारिवारिक समस्याओं के कारण आज अपने घर के किसी वरिष्ठ सदस्य से सलाह मशवरा कर सकते हैं। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन मे प्रसन्नता होगी। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। ससुराल पक्ष से आज आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ काम सौंपा जा सकता है, जिस कार्य को करने के लिए काफी समय से इच्छुक थे। रोजगार की दिशा में कार्यरत लोगों को आज उत्तम सफलता प्राप्त हो सकती हैं, जिससे उन्हें लाभ भी अवश्य मिलेगा। साझेदारी में यदि आपने किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो उसमें आज आपको आय के नए अवसर प्राप्त होगे। सायंकाल का समय आज आप किसी धार्मिक स्थान की यात्रा के लिए जा सकते हैं, जिसमें आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए लाभ के सौदे लेकर आएगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 06 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ व्यस्तता भरा रहेगा। आज आप अपना पूरा दिन व्यापार उलझनो में ही रहेगे और जिसके कारण आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी समय नहीं निकाल पाएंगे और आपकी माता जी आप से नाराजगी जता सकती हैं। संतान के स्वास्थ्य में आज कुछ कमी आ सकती है, जिसमें आपका कुछ धन भी व्यय होगा और भागदौड़ भी करनी पड़ेगी। यदि ऐसा हो, तो उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज रखने को कहें। आज आप दूसरों के लिए अच्छा सोचेंगे। परिवार में आज आपको अपने भाई व बहन से मदद लेनी पड़ सकती है, जिससे आपके कुछ रुके हुए कार्य बनेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed