फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 May 2022 : इन चार राशि वालों को धन लाभ होने के संकेत, जबकि तीन राशि वाले रहें सतर्क

Thu, 05 May 2022 07:38 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Thu, 05 May 2022 07:38 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल : कार्यक्षेत्र में भी आपको अपने जूनियर से काम निकालने के लिए उनसे मीठी वाणी का प्रयोग करना होगा, तभी आप उनसे अपना काम निकलवा पाएंगे। - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal

ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज यदि आप अपने कार्यक्षेत्र में परिवर्तन या बदलाव करना चाहते हैं,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा,लेकिन आज आपको कुछ सरकारी योजनाओं का लाभ भी अवश्य मिलेगा। आपको अपनी बल बुद्धि से ही किसी भी निर्णय को लेना बेहतर रहेगा। पिताजी को यदि कोई नेत्रों से संबंधित समस्या थी,तो उसमें आज सुधार होगा। आपको किसी भी कानूनी फंदे में पड़ने से बचना होगा,तभी उसमें आप सफल रहेंगे। विद्यार्थियों को अपने कमजोर विषयों पर पकड़ बनाकर मेहनत करनी होगी, तभी वह सफलता हासिल कर सकेंगे। साझेदारी में चल रहे व्यवसाय से आपको लाभ होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ नई चुनौतियां लेकर आएगा। आपने यदि अपने किसी काम को दूसरों के भरोसे छोड़ा तो वह लंबा खिंच सकता है। यदि आपकी किसी ने संपत्ति की खरीदने की इच्छा थी,तो वह  आज पूरी होगी और परिवार में किसी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है,लेकिन आपके परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी और भागदौड़ भी अधिक होगी। यदि आपने अपने किसी कार्य को छुपाकर किया है,तो परिवार के सदस्यों को उसकी भनक लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य से आपको खरी-खोटी भी सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको छुटपुट लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,जिनसे आप अपने धन कोष में वृद्धि करने में कामयाब रहेंगे। कोई भी छोटा सा व्यवसाय यदि आज आप शुरू करेंगे,तो उसे माता-पिता के आशीर्वाद से करें,तो बेहतर रहेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को कुछ निर्णय बहुत सोच विचार कर लेने होंगे,नहीं तो वह गलत साबित हो सकते हैं। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ हास परिहास में व्यतीत करेंगे। यदि आपके मन में कोई दुविधा चल रही है,तो उसके लिए आपको जीवनसाथी से बातचीत करनी होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
daily rashifal - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके चारों ओर का वातावरण सुखमय रहेगा व आपको एक के बाद एक कोई खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। यदि परिवार में किसी सदस्य के विवाह में कोई बाधा आ रही थी,तो वह आज समाप्त होगी और नौकरी में भी आपको तरक्की मिलती दिख रही है,लेकिन आपको किसी दूसरों के मामले में टांग अड़ाने से बचना होगा,नहीं तो वह लड़ाई आपके सिर आ सकती है। जो लोग अपने किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान है,तो उन्हें थोड़ी राहत मिलती दिख रही है। व्यापार में यदि आप कुछ धन लगाएंगे,तो वह आपको दोगना होकर वापस मिलेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed