फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 August 2021: गुरुवार को मिथुन राशि में होंगे चंद्रमा, इन चार राशि वालों के कार्य होंगे सिद्ध

Thu, 05 Aug 2021 06:11 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Thu, 05 Aug 2021 06:11 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानी भरा रह सकता है। आजकल आप का परीक्षा का दौर चल रहा है, इस वक्त आप को आप अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है, तभी आप किसी भी कार्य को पूर्ण करके सफल हो पाएंगे। आज आय के नए मार्ग आपके सामने खुलेंगे और पुराने निवेशकों से आपको लाभ होगा। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती में व्यतीत करेंगे। विद्यार्थी यदि विदेश जाकर पढ़ाई करना चाहते हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।




 

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए काफी व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक अच्छी खबर सुनने को मिलती रहेगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और उससे आपको लाभ भी अवश्य होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज उन्हें अपने सीनियर से कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा, जो भविष्य में उनके काम आएगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग व्यस्तता के चलते साथी के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे, जिससे वह उनसे नाराज हो सकते हैं। आज आपको सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो आपका कोई भारी नुकसान हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए कुछ उत्साह भरा रहेगा। आज आपको एक के बाद एक ऐसी सूचना प्राप्त होगी, जिनको सुनने का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान लगाना होगा, तभी वह परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकेंगे। संतान की ओर से आज आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आप प्रसन्न चित्त हो उठेंगे। आज व्यवसाय कर रहे लोगों अपने व्यवसाय में कुछ नई तकनीक अपनाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा, लेकिन आज आपका स्वास्थ्य कुछ नरम गरम रह सकता है। यदि आपको पहले से कोई कष्ट था, तो उसमें आज थोड़ी वृद्धि हो सकती है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से आज दिन उत्तम रहेगा। यदि आपकी कुछ परेशानियां थी, तो वह फिलहाल कुछ समय तक सिर नहीं उठाएंगी, जिसके कारण आपको थोड़ी राहत मिलेगी। कार्यालय में आज आपके ऊपर कार्य का दिन भार बढ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा परेशान रहेंगे, लेकिन अपने साथी की मदद से आप उसे पूरा करने में सफल रहेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed