फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 05 April 2022: मिथुन राशि वालों को व्यापार में होगा लाभ, धंनु राशि वालों के खत्म होंगे विवाद, पढ़ें दैनिक राशिफल

Tue, 05 Apr 2022 07:24 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 05 Apr 2022 07:24 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल: आपके खर्चों में बढ़ोतरी नजर आएगी, जिस कारण से आपका मन भयभीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए खर्चा भरा रहेगा। आपके खर्चों में बढ़ोतरी नजर आएगी, जिस कारण से आपका मन भयभीत रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको मन मुताबिक कार्य मिलने के कारण आप प्रसन्न रहेंगे, लेकिन किसी जूनियर से आपका कोई  विवाद खड़ा हो सकता है। आपको आज किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतार पाना मुश्किल होगा, जो लोग प्रेम जीवन जी रहे हैं, उन्हें अपने साथी को मनाने की पूरी कोशिश करनी होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां लोग आपकी छवि खराब करने की कोशिश करेंगे, जिनसे आपको बचना होगा।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
- फोटो : amar ujala

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके स्वास्थ्य के लिए कुछ परेशानी भरा रहेगा। आपके मन में एक अजीब सा डर बना रहेगा, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे और आपका किसी कार्य को करने में मन नहीं लगेगा, लेकिन यदि आप बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं, तो आप दिल खोलकर कर सकते हैं, क्योंकि वह आपके लिए लाभदायक रहेगा। कामकाज में आपको किसी पर भी भरोसा करने से बचना होगा, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। आप अपनी संतान की समस्याओं को सुनने के लिए कुछ समय निकालेंगे। सायंकाल का समय आप अपने मित्रों के साथ पिकनिक पर जाने की योजना बना सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा, क्योंकि विदेशों से व्यापार कर रहे लोगों को व्यापार में लाभ के अवसर मिलते रहेंगे, जिन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे और व्यापार में खूब लाभ कमाएंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को कोई नया ऑफर मिल सकता है, लेकिन उन्हें अभी पुरानी में ही टिके रहना बेहतर रहेगा। सायंकाल के समय आपको अपनी माताजी को लोगों से मेल मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं, जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों यदि किसी नई परीक्षा के लिए आवेदन करने जा रहे हैं, तो उन्हें वह कर सकते हैं, क्योंकि उन्हें उसमें सफलता अवश्य प्राप्त होगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 05 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो, तो उसमें आपको अपना पक्ष अवश्य रखना होगा, नहीं तो लोग आपको झुठा समझेंगे। व्यापार कर रहे लोगों को कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा, तभी वह लाभ कमा पाएंगे। सायंकाल के समय आप अपने परिवार के किसी सदस्य के लिए छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अपने साथी को परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया है, तो वह आज मिलवा सकते हैं। आज का दिन आपके लिए कोई कुछ नई परेशानियां लेकर आएगा, जिनको आपने कभी सोचा भी नहीं था, लेकिन फिर भी आपको घबराना नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed