Horoscope Today 04 May 2022 : मेष, मिथुन और कर्क राशि वालों को होगा धन लाभ, जबकि वृषभ, कन्या और मीन राशि वाले रहें सतर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आज आपको अपने भाई बहनों से चल रहे वाद विवाद को समाप्त करने की कोशिश करनी होगी। यदि उसमें माफी भी मांगने पड़े,तो अवश्य मांगे। आपको अपने किसी मित्र की मदद के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है,लेकिन यदि आपको व्यवसाय में जोखिम उठाना पड़े,तो बहुत सोच विचार करें व किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह मशवरा करके ही उठाना पड़ेगा। आज आपको भी लोगों की बातों में आकर किसी से कुछ भी नहीं कहना है,नहीं तो वह आपके आपसी रिश्तों को खराब करा सकते हैं।
आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों से भरा रहेगा। आज आपको संतान के भविष्य से संबंधित कुछ कठिन निर्णयों को लेना होगा। यदि उन्हें कहीं बाहर से नौकरी का कोई प्रस्ताव मिले तो आपको उसमें कठोर निर्णय लेकर उन्हें वहां भेजना होगा। आज एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है,लेकिन आपको योजना बनाकर चलना होगा कि किसे पहले करूं और किसे बाद में। कारोबार में यदि कुछ परेशानी आपको घेरे हुए थी तो वह काफी हद तक समाप्त होती नजर आएंगी। आप अपने किसी परिजन के घर डिनर पर जा सकते हैं,जहां आपको तोलमोल कर बोलना बेहतर रहेगा।
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आज आपको कार्यक्षेत्र में अपने आने वाले प्रोजेक्ट पर कार्य करने की सोचनी होगी,यदि उन्हें कल पर टाला,तो आपको कोई भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जो लोग अपने धन को भविष्य के लिए संचय करना चाहते हैं या काफी हद तक करने में कामयाब रहेंगे। माताजी के स्वास्थ्य में अक्समात गिरावट के कारण आप परेशान रहेंगे,लेकिन प्रेम जीवन जी रहे लोग अपनी किसी बात को लेकर वाद विवाद में पड़ सकते हैं,जो आपके लिए परेशानी भरा रहेगा।
आज का दिन आपके प्रभाव व प्रताप में वृद्धि का दिन रहेगा। जो लोग लंबे समय से नौकरी में बदलाव चाहते हैं,तो उनको कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है,लेकिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सावधान रहना होगा,क्योंकि कुछ शत्रु उनकी छवि खराब करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं। आपको यदि किसी यात्रा पर जाने का मौका मिले,तो अवश्य जाएं,इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी व आपका धार्मिक कार्यों के प्रति रुझान भी बढेगा। यदि ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति के कहने में आकर आपने धन का निवेश किया,तो वह आपके लिए लाभदायक रहेगा।