फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 04 March 2022 : मेष, मिथुन, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए सफलता हासिल करने का दिन, पढ़ें शुक्रवार का राशिफल

Fri, 04 Mar 2022 06:43 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Fri, 04 Mar 2022 06:43 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal: आज का दिन आप अपनी व्यवसाय की कुछ नई योजनाओं को बनाने में व्यतीत करेंगे, जिनसे भविष्य में आपको लाभ भी अवश्य मिलेगा और आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है और आप अपने दोस्तों के साथ किसी पार्टी का प्लान बना सकते हैं, जिसमें आपको अपने परिवार के सदस्यों को पहले सूचना देनी होगी, नहीं तो आपके परिवार के  सदस्य आपसे नाराज हो सकते हैं। अगर आप किसी नए व्यवसाय को शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आप उसे माता पिता का आशीर्वाद लेकर कर सकते हैं, उसके लिए दिन बेहतर रहेगा और जीवनसाथी का भी पूरा सहयोग मिलेगा, जिसके कारण आप अपने सभी कार्यों को आसानी से पूरा कर पाएंगे। आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी, लेकिन परिवार के सदस्यों में आपसी वाद विवाद के कारण परिवार का माहौल थोड़ा अशांतिपूर्ण रहेगा। कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए सावधानी बरतने के लिए होगा, क्योंकि आज आप किसी के भी मामलों में बीच में पड़ सकते हैं, जिसके बाद आपको परेशानी होगी, इसलिए आपको सावधान रहना होगा और किसी के वाद-विवाद मे पड़ने से बचना होगा, नहीं तो बाद में आपको भी खरी खोटी सुनने को मिल सकती हैं। आपको किसी की कही बातों पर भरोसा नहीं करना है और अपने कानों से सुनकर ही किसी मुद्ददे पर पहुंचना है, नहीं तो लोग आपको गुमराह कर सकते हैं। आप जिस भी कार्य को करें, उसे पूरा सोच समझकर करें और जानकारी लेकर, नहीं तो बाद में आपको परेशानी होगी। विद्यार्थियों को भी परीक्षा में मन मुताबिक लाभ मिलने के कारण प्रसन्न रहेंगे। कंपीटिशन में सफलता मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है, क्योंकि आप अपने लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करके ही दम लेंगे और जिनके लिए आप अपने किसी परिजन से कोई बातचीत भी कर सकते हैं, लेकिन आपके मित्र कार्यक्षेत्र में आपकी मदद करते नजर आएंगे। व्यवसाय कर रहे लोग आज अपने व्यापार की किसी महत्वपूर्ण डील को फाइनल कर सकते है, जिसके लिए उन्हें अपने पार्टनर पर निर्भर नहीं रहना है, नहीं तो उसमें देरी हो सकती है। परिवार में किसी वरिष्ठ सदस्य के रिटायरमेंट होने के कारण उनके लिए परिवार के सदस्य कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं। ऐसा होने से घर में रौनक बढ़ेगी और सभी खुश नजर आएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 04 March 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से कुछ उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। यदि आप किसी नये वाहन की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो उसको घर लाते समय सड़क के नियमों को ध्यान में रखकर वाहन को चलाना होगा, नहीं तो आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आप अपने परिवार के छोटे बच्चों के लिए कुछ उपहार लेकर आ सकते हैं, जिसके कारण वह प्रसन्न नजर होंगे, लेकिन नौकरी से जुड़े जातकों को आज अपनी किसी भी बात को जूनियर से साझा करने से पहले सावधान रहना होगा, नहीं तो वह आपके सीनियर से आपकी चुगली लगा सकते हैं, जिसके कारण बाद में आपको परेशानी होगी। यदि आप किसी से प्रेम करते हैं तो आज उनके सामने प्रपोजल रख सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed