Horoscope Today 04 August 2021: आज खिल उठेगा इन 7 राशियों का भाग्य, जानें अपना भी हाल
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आज आपको अपने भाई व बहन से स्नेह मिलेगा और वह आपकी कही बातों का अनुसरण करेंगे, जिसे देख कर आपको प्रसन्नता होगी। सायंकालल का समय आज आपके जीवनसाथी के स्वास्थ्य में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसके कारण आपको परेशानी होगी और कुछ धन भी व्यय होगा। आज आपके घर का माहौल किसी सदस्य की नाराजगी के कारण खराब हो सकता है, लेकिन आप अपने मधुर स्वभाव के कारण उसे अच्छा बनाने में कामयाब रहेंगे। कार्य क्षेत्र में भी आज कुछ परिवर्तन होंगे, जिसको देखकर आप के साथियों का मूड खराब हो सकता है।
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपका मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके घर आपके किसी मनपसंद साथी का आगमन हो सकता है, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा, लेकिन आज आपको अपने माता-पिता के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा और उन्हें बाहर के खान पीन से परहेज के लिए कहना होगा। व्यापार में यदि आज आपका कोई सहयोगी आपको सलाह देगा, तो उसे मान लें, इससे आपको लाभ मिल सकता है। व्यापार के लिए आज आपको कुछ यात्रा भी करनी पड़ सकती है। आज आप किसी समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं।
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। आज आपके पिताजी या फिर आप के अधिकारियों की कृपा से आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की इच्छा की अभिलाषा पूरी होगी, जिससे मन प्रसन्न होगा और आप परिवार के सदस्यों के लिए किसी छोटी पार्टी पार्टी का आयोजन भी कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपुर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सायंकाल का समय आपको वाहन के प्रयोग से सावधानी बरतनी होगी क्योंकि दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है। व्यापार मे धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता आज अधिक रहेगी।
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। संतान के विवाह में आ रही बाधा आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर होगी और विवाह के अच्छे प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें आप मंजूरी दे सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को आज लाभ होगा और उनकी योजनाओं को भी गति मिलेगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। कार्य क्षेत्र में यदि आपको कोई निर्णय लेना पड़े, तो शीघ्रता व भावुकता में ना लें, नहीं तो भविष्य में वह निर्णय आपको परेशानी दे सकता है। सामाजिक कार्य करने से आज आपकी मांग प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका मन प्रसन्न होगा।