फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 May 2022 : मंगलवार को बने शुभ योग से इन पांच राशि वालों का होगा अच्छा फायदा, जानें बाकी के लिए कैसा रहेगा दिन

Tue, 03 May 2022 07:36 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 03 May 2022 07:36 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
mesh rashifal 2022 - फोटो : अमर उजाला

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन विद्यार्थियों के लिए उत्तम रहेगा। यदि वह किसी परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो वह कर सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। आज आप माता-पिता से सलाह मशवरा लेकर जिस भी कार्य को करेंगे,उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपको किसी दूरदराज की यात्रा पर जाने का मौका मिलेगा,लेकिन आपको उसमें सावधानी से जाना होगा व वाहनों के प्रयोग से सावधानी बरतें। जो लोग राजनीति में हाथ आजमाना चाहते हैं,उनके लिए कोई बेहतर अवसर आ सकता है।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
TAURUS RASHIFAL - फोटो : अमर उजाला
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए भागदौड़ भरा रहेगा। आप घर परिवार की कुछ समस्याओं को लेकर चिंतित रहेंगे,जिनके लिए अब आप परेशान होंगे व अपने किसी परिजन से सलाह मशवरा भी ले सकते हैं। यदि आपको अपने धीमी गति से चल रहे व्यवसाय में कुछ धन का निवेश करना पड़े तो अवश्य करें,तभी आप उससे लाभ कमा पाएंगे। आपके कुछ रुके हुए कार्य आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं,लेकिन आपको कोई आवश्यक वस्तु समय पर ना मिलने के कारण आपको क्रोध आयेगा,जिसके कारण आप परिवार के किसी सदस्य से भला बुरा भी बोल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Gemini - फोटो : अमर उजाला
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि लेकर आएगा। आज कार्यक्षेत्र में आप अपने शत्रुओं को अपने सामने नतमस्तक हुए देखकर आपको हैरान होगी। पदोन्नति अथवा वेतन वृद्धि जैसी सूचना सुनने को मिल सकती है। आपको फालतू के खर्चों को करने से बचना होगा। संतान की संगति की और आपको विशेष ध्यान रखना होगा,नहीं तो वह किसी गलत संगति की ओर बढ़ सकते हैं। आपको किसी आस पड़ोस में होने वाले वाद विवाद मे पड़ने से बचना होगा और कार्यक्षेत्र में भी आप अपने काम की ओर ज्यादा ध्यान लगाएंगे,तो बेहतर रहेगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 May 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
Cancer - फोटो : अमर उजाला
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज आपको लेन देन के मामलों में सावधानी बरतनी होगी,क्योंकि यदि आपने किसी रिश्तेदार को धन उधार दिया,तो आपको उस धन को वापस मिल पाना मुश्किल होगा। जीवनसाथी को कार्य क्षेत्र में तरक्की करते देख आपको प्रसन्नता होगी,लेकिन आपको आज अपनी माताजी से किए हुए वादे को पूरा करना होगा,नहीं तो फिर आपसे वह नाराज हो सकती हैं। आपको थकान अधिक रहेगी,जिसके कारण आपको सिर दर्द,पैर दर्द, बदन दर्द आदि जैसी समस्याएं हो सकती हैं। व्यवसाय ठीक-ठाक रहेगा। सायंकाल के समय आप अपने परिजनों के साथ आमोद प्रमोद में व्यतीत करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed