फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 03 August 2021: मंगलवार को इन 5 राशिवालों को मिलेगा भाग्य का साथ, सफलता के खुलेंगे नए द्वार

Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM IST
रुस्तम राणा आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: रुस्तम राणा Updated Tue, 03 Aug 2021 06:20 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल - फोटो : अमर उजाला
Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 

ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आयेगा। राजनीति में शासन व सत्ता का भरपूर सहयोग और राजनीतिक दिशा में किए गए कार्यों में सफलता प्राप्त हो सकती है। जीवन साथी की सलाह से पारिवारिक बिजनेस में लिया गया फैसला आज आपको भरपूर लाभ देगा। आज आपके परिवार के किसी सदस्य के विवाह के प्रस्ताव पर मुहर लग सकती है, जिससे परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ेगी। आज आप अपने घर किसी छोटी मोटी पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, जिसमें परिवार के छोटे बच्चे मौज मस्ती करते नजर आएंगे।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

आज का दिन आपकी सफलताओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज विद्यार्थियों ने भी यदि किसी प्रतियोगिता मे आवेदन किया है, तो आज उनको आशातीत सफलता मीलने वाली है, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी और आप आज अपने परिवार के सदस्यों के साथ चल रहे किसी तनाव को समाप्त करेंगे। पारिवारिक दायित्वों की पूर्ति करने से आज मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने किसी मित्र की मदद के लिए भी आगे आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। जीविका के क्षेत्र में प्रयास कर रहे लोगों को आज उत्तम सफलता हाथ लग सकती है। आज आप अपने किसी लंबे समय से रुके हुए कार्य को पूरा करेंगे, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा और परिवार के सदस्य भी आपका साथ देंगे। पुरुषार्थ के लिए किया गया कार्य आज आपका सार्थक होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होने से आज मन प्रसन्न रहेगा, जिसके कारण आप के सभी कार्य बनते चले जाएंगे।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 03 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 

आज का दिन आपके लिए उन्नति के नये-नये मार्ग खोलेगा। नौकरी से जुड़े जातकों को आज कोई कार्यभार सौंपा जा सकता है, जिसके कारण उन्हें थोड़ी कठिनाई होगी, लेकिन अपने साथियों के साथ मिलकर कार्य करने से सायंकाल के समय तक वह कार्य समाप्त होगा, जिससे मन भी प्रसन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग भी आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। सामाजिक दृष्टिकोण से भी आज आपके किए गए कुछ कार्य आपको लाभ देंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता को छोटी दूरी की यात्रा पर लेकर जा सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed