फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 02 April 2022: कन्या और वृश्चिक राशि वालों के लिए रहेगा बेहतर दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
श्वेता सिंह आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Sat, 02 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है।  - फोटो : amar ujala

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal


ज्योतिषशास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है,वहीं साप्ताहिक,मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope) 
आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा।  आपको दूसरों की मदद करने से सुकून मिलेगा, लेकिन आपको दूसरों की मदद एक हद तक  करनी होगी, नहीं तो लोग इसे आपका स्वार्थ समझने लगेंगे। सायंकाल के समय  जीवन साथी के स्वास्थ्य में अकस्मात गिरावट के कारण आपको परेशानी होगी। कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं, जिन्हें देखकर आपका व आपके साथियों का मूड खराब होगा, लेकिन फिर भी आपको अपने अधिकारियों से बातचीत करते समय वाणी की मधुरता को नहीं खोना है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा भी दान पुण्य के कार्यों में लगाएंगे।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से कुछ कमजोर रहेगा, इसलिए आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा व कोई भी समस्या होने पर डॉक्टरी परामर्श अवश्य लेना होगा। संतान के द्वारा धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद आपको प्रसन्नता होगी। आप किसी परिजन के घर मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं।  आप अपने दिन का कुछ समय अपने परिवार के सदस्यों के साथ बातचीत में व्यतीत करेंगे, जिससे कुछ पारिवारिक मुद्दों को भी हल करेंगे, लेकिन आपको किसी संपत्ति की खरीदारी करते समय सावधान रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आपको व्यर्थ के व्यय करने से बचना होगा। एक साथ कई काम हाथ में आने से आपकी व्यग्रता बढ़ सकती है, जिसके कारण आप परेशान रहेंगे। यदि किसी यात्रा पर जाना पड़े, तो वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। आपकी किसी संपत्ति प्राप्ति की अभिलाषा पूरी होगी, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। व्यापार में आपको मन मुताबिक लाभ मिलेगा, जिसके कारण आप प्रसन्न रहेंगे। प्रिय व महान पुरुषों के दर्शन से आप का मनोबल और ऊंचा होगा।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 02 April 2022 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आपको किसी भी निर्णय को लेने से पहले सावधान रहना होगा, क्योंकि यदि आपने शीघ्रता में किसी भी निर्णय को लिया, तो तत्पश्चात बाद में आपको इसके लिए पछताना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। यदि आप घर से दूर नौकरी में कार्यरत है, तो आपको अपने परिवार के सदस्यों की याद सता सकती हैं और आप उनसे मिलने आ सकते हैं। आपके मान व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सायंकाल के समय आप अपने जीवन साथी के साथ कहीं घूमने फिरने जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमें आपको परिवार वरिष्ठ सदस्यों से सलाह मशवरा करके जाना बेहतर रहेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed