फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horoscope Today 01 August 2021: महीने के पहले दिन इन पांच राशि वालों को मिल सकता है शुभ समाचार

Sun, 01 Aug 2021 06:29 AM IST
विनोद शुक्ला आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली
आचार्य मानस शर्मा, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 01 Aug 2021 06:29 AM IST
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
dainik rashifal - फोटो : अमर उजाला

Daily Horoscope | Aaj Ka Rashifal 


ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जहां दैनिक राशिफल रोजाना की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है, वहीं साप्ताहिक, मासिक एवं वार्षिक राशिफल में क्रमशः सप्ताह, महीने और साल की भविष्यकथन होते हैं। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं।

Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए उन्नति भरा रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को आज कोई तनाव हो सकता है। आज आप घर परिवार में किसी  सदस्य को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा में अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। कार्यक्षेत्र से आज कोई शुभ संकेत मिलने से आप का उत्साह बढ़ेगा। परिवार में आज यदि किसी सदस्य के विवाह में कोई बांधा आ रही थी, तो वह समाप्त होगी और परिवार में किसी सदस्य के लिए आज कोई सरप्राइस पार्टी प्लान कर सकते हैं।


Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि

वृष दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको व्यापार में भी कुछ नए अवसर प्राप्त होंगे, जिनके मिलने से आपका मन प्रसन्न होगा। किसी बड़े अधिकारी की मदद से आज आपका कोई लंबे समय से रुका हुआ काम बन सकता है। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से यदि आपके संबंधों में कुछ अनबन चल रही थी, तो उसमें आज सुधार होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी दिन उत्तम रहेगा। आपके पराक्रम और पुरुषार्थ में वृद्धि होगी। मनवांछित फल की प्राप्ति होने से मन प्रसन्न रहेगा। मित्रों का सहयोग भी आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
मिथुन

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope) 
व्यापारिक परिस्थितियों में आज का दिन सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आज आपको आपके कार्यक्षेत्र में कुछ नए सौदों के अवसर प्राप्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न होगा। यदि आपने आज किसी बिजनेस को शुरू किया है, तो उसमें आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। संतान के लिए यदि किसी कार्य में निवेश करने का मन बनाया है, तो दिल खोलकर करें क्योंकि इसका भविष्य में आपको भरपूर लाभ मिल सकता है। आज आप अपने मन की कुछ बातें अपने पिताजी से शेयर करेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।

विज्ञापन
Horoscope Today Aaj Ka Rashifal 01 August 2021 Dainik Rashifal Daily Horoscope In Hindi
राशि
कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope) 
आज का दिन आपके लिए उत्साह से भरा रहेगा। आज आप जिस भी कार्य को करेंगे, उसे पूरे जोश और उत्साह से करेंगे, इसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। भाइयों की सलाह आज आपके व्यापार के लिए उन्नति का कारण बनेगी। व्यापार संबंधित किसी समस्या को आज आप अपने किसी मित्र से साझा कर सकते हैं। यदि आज आपके मन में कुछ नए आइडिया आए, तो उन्हें गुप्त रखें। किसी को बताने से उनके पूरे होने में परेशानी आ सकती है। सायंकाल का समय आज आपको आपके किसी प्रियजन से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed