Daily Horoscope, January 31: दैनिक राशिफल चंद्र ग्रह की गणना पर आधारित है। आज का राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। हमारे इस दैनिक राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्यफल बताया जाता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। आज का राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। दैनिक पंचांग की बात करें तो आज माघ शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और रेवती नक्षत्र है। चंद्रमा आज मेष राशि में स्थित है।
पढ़ें चंद्र राशि पर आधारित 31 जनवरी 2020 का दैनिक राशिफल। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।
आज कोई ऐसा निर्णय लेंगे, जो सबको चौंका देगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा और विरोधियों पर आप की जीत होगी। कोर्ट कचहरी के मामले में भी सफलता मिलेगी। संतान के लिए भी दिन बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन में तनाव से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य थोड़ा शिथिल रहेगा।
आज खर्चों पर लगाम लगाना आपके लिए आवश्यक होगा, नहीं तो परेशानी में आ सकते हैं। विरोधियों के प्रति सचेत रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति संजीदा रहें। किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहना आपके लिए अनुकूल रहेगा। मामा पक्ष के लोगों से समस्या हो सकती है। प्रेम संबंध के मामलों में आज का दिन सामान्य रहेगा।
4 of 13
rashifal 2020
- फोटो : rashifal 2020
आमदनी में आज का दिन बढ़ोतरी वाला साबित होगा। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलेगी और आपके द्वारा किए गए प्रयासों से आपकी योजनाओं में सफलता परिलक्षित होगी। आपका साहस और पराक्रम बढ़ेगा तथा रिस्क लेने की प्रवृत्ति बढ़ेगी और व्यापार के सिलसिले में आप के लिये आज का दिन बेहतर रहेगा।
आज के दिन मानसिक तनाव के कारण कुछ दुविधा होगी, लेकिन कार्य क्षेत्र में आप की नीतियां आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। पारिवारिक जीवन में तनाव की बढ़ोतरी होगी। पिता और माता को स्वास्थ्य परेशानियां दिक्कतें देंगी, जिससे आपको भी चिंता होगी। संतान का स्वास्थ्य ठीक ठाक रहेगा, लेकिन पढ़ाई में रुकावटो का सामना करना पड़ सकता है। आज के दिन दूर यात्रा पर जाने की कोई योजना बना सकते हैं।